फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World News: रूसी जेट के हमले में नौ नागरिकों की मौत, ताइवान के पास तैनात चीनी लड़ाकू विमान

Mon, 07 Nov 2022 04:46 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, लंदन।

सार

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि इसमें कम से कम नौ नागरिकों की मौत हो गई। सीरियाई सेना के तोपखाने के कर्मियों ने बताया कि जेट विमान काफी ऊंचाई पर थे। वहीं ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने देश के आसपास के इलाके में चीन के 46 लड़ाकू विमानों और चार नेवी जहाजों की तैनाती का पता लगाया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीरिया के उत्तरपश्चिमी शहर इदलिब के पास लगे शिविरों पर रविवार को रूस के जेट विमानों ने बमबारी की। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि इसमें कम से कम नौ नागरिकों की मौत हो गई। सीरियाई सेना के तोपखाने के कर्मियों ने बताया कि जेट विमान काफी ऊंचाई पर थे। उन्होंने इदलिब के पश्चिम में लगे शिविरों के पास जंगलों पर भी बम गिराए।

विज्ञापन


रूस और उसकी सहयोगी सीरियाई सेना ने इस पर तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। नागरिकों को निशाना बनाने से इनकार करते हुए उनका दावा होता है कि हमला विद्रोही गुटों पर किया जाता है। विपक्षी नागरिक सुरक्षा सेवा का कहना है कि हमले में मारे गए लोगों में तीन बच्चे और एक महिला शामिल थे। 

ताइवान के पास तैनात हैं 46 चीनी लड़ाकू विमान, चार जहाज
ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने देश के आसपास के इलाके में चीन के 46 लड़ाकू विमानों और चार नेवी जहाजों की तैनाती का पता लगाया है। जवाब में ताइवान की सेना हवाई और नेवी के जहाजों से नियंत्रित गश्त के साथ जमीन पर मिसाइल सिस्टम को दुरुस्त कर रही है। 
विज्ञापन


ताइवानी रक्षा मंत्रालय ने बताया कि हमारे आसपास के क्षेत्र में पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के जो 46 विमान तैनात हैं, उनमें से 21 ताइवान जलडमरूमध्य की मध्य रेखा के आसपास उड़ान भरते हैं। चीन की यह हरकतें नई नहीं हैं, बल्कि ताइवान का रक्षा मंत्रालय रोज ऐसी रिपोर्ट जारी करता है। शनिवार को पीएलए के नौ विमानों और दो नेवी जहाजों का पता चला था।

शर्मसार होने से बचीं लिज ट्रस
ब्रिटेन में प्रधानमंत्री पद से हाल ही में अपदस्थ की गईं लिज ट्रस के लिए पिछले दिनों शर्मसार करने वाले हालात बन गए। दरअसल, ट्रस लंदन ब्रिज के पास एक रेस्तरां में सहेली के साथ खाना खाने गई थीं। खाना खाने के बाद वेटर बिल के भुगतान के लिए कार्ड मशीन लाया लेकिन उस कार्ड पर दो बार कोशिश के बावजूद भुगतान नहीं हो सका। इस पर सहेली ने तत्काल बिल भरकर उन्हें शर्मनाक स्थिति से बचाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें