न्यूजीलैंड के वेलिंगटन में संरक्षणवादियों ने 150 वर्षों में दो कीवी चूजों की खोज की है, जो कि प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पक्षी के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक पल है। साल 1991 में कीवी बचाव अभियान शुरू किया गया था और एक साल पहले कैपिटल कीवी प्रोजेक्ट शुरू किया गया। इसी के साथ शहर में नॉर्थ आइलैंड ब्राउन कीवी को फिर एक बार देखा गया।
ब्राउन कीवी देश की सामान्य प्रजातियों में से एक है। न्यूजीलैंड संरक्षण विभाग ने दो पीढ़ियों के भीतर इन प्रजातियों के खत्म होने की चेतावनी दी है। इसी के साथ कैपिटल कीवी प्रोजेक्ट ने ट्रांसमीटर के उपयोग से चूजों की निगरानी करने के साथ 18 अन्य ब्राउन कीवी पालने का लक्ष्य बनाया है।
एक समय लगभग 12 मिलियन की आबादी वाले ब्राउन कीवी की जनसंख्या अचानक से घटकर 68,000 तक हो गई। इसे देखते हुए 'सेव द कीवी चैरेटी' और 90 अन्य संरक्षण कार्यक्रम उनकी जनसंख्या को बढ़ाने के लिए काम कर रहे हैं। 'सेव द कीवी' ने एक आंकड़ा जारी करते हुए बताया कि 95 फीसदी जंगली कीवी व्यस्क होने से पहले ही मर जाते हैं।
कैपिटल कीवी प्रोजेक्ट के टीम लीडर पॉल वार्ड ने आशा व्यक्त की है। दो चूजों का जन्म न्यूजीलैंड में कीवी को सुरक्षित करने के लिए चल रहे संरक्षण प्रयासों के लिए आशा का संकेत है।