फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

New Zealand: भारी बारिश-तूफान की चपेट में न्यूजीलैंड, क्राइस्टचर्च में आपातकाल लागू

Thu, 01 May 2025 02:16 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वेलिंगटन

सार

मौसम विभाग ने समुद्र में पांच मीटर ऊंची लहरें उठने का अनुमान जताया है। वेलिंगटन के बाहरी इलाकों में हजारों मकानों में विद्युत आपूर्ति बाधित हुई है। स्कूल कॉलेज बंद कर दिए गए हैं। 
विज्ञापन
न्यूजीलैंड में तूफान और भारी बारिश - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यूजीलैंड को गुरुवार को भारी बारिश और तूफान का सामना करना पड़ा। खराब मौसम और तबाही को देखते हुए दक्षिणी द्वीप के सबसे बड़े शहर क्राइस्टचर्च में आपातकाल लागू कर दिया गया है। राजधानी वेलिंगटन में विनाशकाली तूफान आया है। देश के कुछ हिस्सों में भारी बर्फबारी और समुद्र में ऊंची-ऊंची लहरे उठ रही हैं। हालांकि गनीमत है कि अभी खराब मौसम के चलते किसी की मौत या किसी व्यक्ति के घायल होने की खबर नहीं है। अभी तक नुकसान का अनुमान नहीं लगाया जा सका है, लेकिन राहत और बचाव कार्य जारी है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Israel: इस्राइल के जंगलों में लगी भीषण आग, राष्ट्रीय आपातकाल लागू, लोग मकान छोड़कर भागे

150 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चल रहीं हवाएं
खराब मौसम को देखते हुए लोगों से अपील की गई कि वे घरों के अंदर ही रहें और यात्रा करने से बचें। वेलिंगटन में 150 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं और इसके चलते बड़ी संख्या में पेड़ गिर गए हैं। वेलिंगटन को जाने वाली फ्लाइट्स रद्द कर दी गई हैं। फेरी सेवा भी शुक्रवार दोपहर तक रोक दी गई है। मौसम विभाग ने समुद्र में पांच मीटर ऊंची लहरें उठने का अनुमान जताया है। वेलिंगटन के बाहरी इलाकों में हजारों मकानों में विद्युत आपूर्ति बाधित हुई है। स्कूल कॉलेज बंद कर दिए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Pakistan Earthquake: पहलगाम पर भारत से तनाव के बीच पाकिस्तान में कांपी धरती, लगे 4.4 तीव्रता के भूकंप के झटके

क्राइस्टचर्च में भारी बारिश और बाढ़ की आशंका है, जिसके चलते शहर में आपातकाल लागू कर दिया गया है। कई सड़कें भारी बारिश से बंद हो गई हैं और बाढ़ का पानी लोगों के घरों में घुस सकता है। न्यूजीलैंड अपनी भौगोलिक स्थितियों के कारण वैसे ही तेज हवाएं झेलता है। इसके चलते न्यूजीलैंड के मौसम में कई बार बड़े बदलाव होते हैं और लोग भी इनके आदी हैं, लेकिन इस बार असामान्य तौर पर चेतावनी जारी की गई है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें