फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

South Korea: द. कोरिया के कार्यवाहक राष्ट्रपति हान का इस्तीफा, राष्ट्रपति चुनाव लड़ने की खबरों के बीच फैसला

Thu, 01 May 2025 01:26 PM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सियोल

सार

हान के समर्थकों का कहना है कि उनकी आर्थिक मामलों पर पकड़ और सरकारी कामकाज का अनुभव उन्हें एक मजबूत नेता बनाता है, जो अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की आक्रामक टैरिफ नीतियों और अन्य आर्थिक समस्याओं से निपट सकता है।
विज्ञापन
हान डक-सू - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण कोरिया के कार्यवाहक राष्ट्रपति हान डक-सू ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने गुरुवार को एलान किया कि वे इस्तीफा दे रहे हैं। उन्होंने यह कदम अगले महीने होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में भाग लेने की खबरों के बीच उठाया। हान ने एक टेलीविजन ब्रीफिंग में कहा कि उन्होंने देश के लिए एक बड़ी जिम्मेदारी लेने के लिए पद छोड़ने का फैसला किया है। 

विज्ञापन


येओल ने प्रधानमंत्री के रूप में नियुक्त किया था
दक्षिण कोरियाई मीडिया के मुताबिक, हान शुक्रवार को आधिकारिक तौर पर राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपना अभियान शुरू करेंगे। हान को तत्कालीन राष्ट्रपति युन सुक येओल ने प्रधानमंत्री के रूप में नियुक्त किया था। यह देश का दूसरा सबसे अहम पद है। हालांकि, येओल को बाद में मार्शल लॉ लगाने की साजिशों के आरोप के तहत पद से हटा दिया गया। इस वजह से चुनाव हो रहे हैं।

पीपुल्स पावर पार्टी के साथ गठबंधन कर सकते हैं हान
हान एक संभावित रूढ़िवादी नेता के रूप में उभर रहे हैं। मुख्य रूढ़िवादी पीपुल्स पावर पार्टी युन की ओर से पिछले साल 3 दिसंबर को मार्शल लॉ लागू करने के बाद से असमंजस में है। पर्यवेक्षकों का कहना है कि हान उदारवादी अग्रणी ली जे-म्यांग के खिलाफ अभियान शुरू करने के लिए पीपुल्स पावर पार्टी के साथ गठबंधन कर सकते हैं।
विज्ञापन


कौन हैं हान?
75 साल के हान एक नौकरशाह हैं, जिनके पास लगभग 40 वर्षों का सार्वजनिक सेवा का अनुभव है। उन्होंने अर्थशास्त्र में हार्वर्ड डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की है। उन्होंने रूढ़िवादी और उदारवादी दोनों सरकारों के तहत शीर्ष पदों पर कार्य किया है। उन्होंने व्यापार मंत्री, वित्त मंत्री और अमेरिका में राजदूत का कामकाज भी संभाला है। उन्होंने दो बार प्रधानमंत्री के रूप में कार्य किया है। पहले उदारवादी राष्ट्रपति रोह मू-ह्यून के तहत 2007-2008 तक और बाद में युन के कार्यकाल के दौरान उन्होंने देश का दूसरा सबसे अहम पद संभाला।

पक्ष और विपक्ष में बयानबाजी
हान के समर्थकों का कहना है कि उनकी आर्थिक मामलों पर पकड़ और सरकारी कामकाज का अनुभव उन्हें एक मजबूत नेता बनाता है, जो अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की आक्रामक टैरिफ नीतियों और अन्य आर्थिक समस्याओं से निपट सकता है। उनके आलोचकों का कहना है कि हान के पास कभी कोई निर्वाचित पद नहीं रहा। उनके पास कोई मजबूत राजनीतिक समर्थन आधार नहीं है। वे राष्ट्रपति बनने के लिए बहुत बूढ़े हैं और विवादास्पद मुद्दों से निपटने के लिए उनके पास कठोर नेतृत्व नहीं है।

ली जे-म्यांग से मुकाबला
इससे पहले उदारवादी उम्मीदवार ली जे-म्यांग ने रविवार को मुख्य उदारवादी विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी का नामांकन अपने नाम किया। अब वे दावेदारों में शुमार हो गए हैं। जीत के लिए वे काफी लोगों की पसंदीदा सूची में शामिल हो गए हैं। 
विज्ञापन


उप प्रधानमंत्री चोई सांग-मोक अब कार्यवाहक राष्ट्रपति
हान के इस्तीफे के साथ उप प्रधानमंत्री चोई सांग-मोक 3 जून को एक नए नेता के चुने जाने तक कार्यवाहक राष्ट्रपति बन गए हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें