फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यूयॉर्क: सिख टैक्सी चालक के साथ मारपीट व पगड़ी उछालने की अमेरिकी सरकार ने की निंदा, कहा- दोषी को बख्शेंगे नहीं

Sun, 09 Jan 2022 08:57 AM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पिछले सप्ताह एक अज्ञात हमलावर ने सिख टैक्सी ड्राइवर के साथ मारपीट की थी। इस घटना का वीडियो वायरल हुआ था। अमेरिकी विदेश विभाग के दक्षिण और मध्य एशियाई मामलों के ब्यूरो ने कहा कि वह ऐसी नफरत-आधारित हिंसा की निंदा करता है। 
विज्ञापन
fbi
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यूयॉर्क के जॉन एफ कैनेडी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के बाहर भारतीय मूल के एक सिख टैक्सी ड्राइवर के साथ मारपीट और पगड़ी उछालने की घटन की अमेरिकी विदेश विभाग ने कड़ी निंदा की है। अमेरिकी विदेश विभाग ने शनिवार को कहा कि दोषी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। 

विज्ञापन


पिछले सप्ताह एक अज्ञात हमलावर ने सिख टैक्सी ड्राइवर के साथ मारपीट की थी। इस घटना का वीडियो वायरल हुआ था। अमेरिकी विदेश विभाग के दक्षिण और मध्य एशियाई मामलों के ब्यूरो ने सिख टैक्सी चालक पर हमले की कड़ी निंदा की है। ब्यूरो ने इसे व्यथित करने वाला हमला करार दिया और कहा कि वह ऐसी नफरत-आधारित हिंसा की निंदा करता है। दोषी को पकड़ना हमारी जिम्मेदारी है। हमारी विविधता हमें मजबूत बनाती है, ऐसी घटनाएं बर्दाश्त नहीं होंगी। 

भारतीय वाणिज्य दूतावास ने भी जताई चिंता
उधर, न्यूयॉर्क स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास ने भी इस हमले को लेकर चिंता जताई है। दूतावास के अधिकारियों ने कहा कि यह दुखी करने वाली घटना है। हमने मामले को अमेरिकी प्रशासन के साथ उठाया है और उनसे इस हिंसक घटना की जांच का आग्रह किया है। 
विज्ञापन


इससे पहले नवजोत पाल कौर ने ट्विटर पर इस घटना का वीडियो अपलोड किया था। वीडियो में यह घटना 4 जनवरी की बताई गई थी। इसमें एक व्यक्ति एयरपोर्ट के बाहर एक सिख टैक्सी चालक पर हमला करता दिखाई दे रहा है। नवजोत ने बताया कि यह वीडियो एयरपोर्ट के बाहर खड़े एक अन्य व्यक्ति ने रिकॉर्ड किया था। वीडियो में एक हमलावर सिख टैक्सी चालक को अपशब्द कहता है और उसे घूंसे मारता है। वह उसकी पगड़ी भी उतार देता है। नवजोत ने कहा कि वह इस तथ्य को उजागर करना चाहती है कि समाज में नफरत कायम है। 

सिख समुदाय में रोष
इस घटना को लेकर सिख समुदाय में रोष है। एस्पेन इंस्टीट्यूट के इनक्लूसिव अमेरिका प्रोजेक्ट के लेखक और निदेशक सिमरन जीत सिंह ने ट्वीट किया था। नेशनल सिख कैंपेंन ने कहा कि अभी नया साल शुरू ही हुआ है और नफरभरी हिंसा का दौर शुरू हो गया है। 

अमेरिका में यह पहला मौका नहीं है, जब ऐसा हमला हुआ।इससे पहले एक भारतीय मूल के सिख उबर कार ड्राइवर के साथ 2019 में वॉशिंगटन में मारपीट और नस्लीय दुर्व्यवहार किया गया था। इससे पहले 2017 में न्यूयॉर्क में एक 25 वर्षीय सिख कैब ड्राइवर के साथ मारपीट की गई थी। नशे में धुत यात्रियों ने उसकी पगड़ी उतार दी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें