फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: न्यूयॉर्क के मेयर पर लगा यौन उत्पीड़न का आरोप, 30 साल पहले का मामला; 41 करोड़ से अधिक का हर्जाना मांगा

Fri, 24 Nov 2023 08:06 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

महिला का आरोप है कि एरिक एडम्स ने साल 1993 में उनका यौन उत्पीड़न किया था। जब वह दोनों साथ काम करते थे। वहीं अब महिला ने अदालत से कम से कम पांच मिलियन डॉलर यानी 41,65,25,000 रुपये का हर्जाना दिलाने की मांग की है। 
 
विज्ञापन
New York City mayor Eric Adams - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यूयॉर्क  के मेयर एरिक एडम्स पर 30 साल पहले एक महिला सहकर्मी का यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगा है। हालांकि, मेयर ने इस आरोप का खंडन किया है। उनका कहना है कि वह शिकायतकर्ता को नहीं जानते हैं और न ही कभी किसी को नुकसान पहुंचाएंगे। 

विज्ञापन


यह है आरोप
रिपोर्ट के मुताबिक, महिला का आरोप है कि एरिक एडम्स ने साल 1993 में उनका यौन उत्पीड़न किया था। जब वह दोनों साथ काम करते थे। वहीं अब महिला ने अदालत से कम से कम पांच मिलियन डॉलर यानी 41,65,25,000 रुपये का हर्जाना दिलाने की मांग की है। 

मेयर ने किया खारिज 
सिटी हॉल के एक प्रवक्ता बताया कि मेयर को नहीं पता कि यह व्यक्ति कौन है। अगर वे कभी मिले भी होंगे तो उन्हें याद नहीं है। पर वह कभी भी किसी व्यक्ति को नुकसान पहुंचाने की कोशिश नहीं करेंगे। इसलिए आरोप झूठे हैं। 
विज्ञापन


इस एक्ट के तहत दायर किया मामला
यह मुकदमा न्यूयॉर्क एडल्ट सर्वाइवर्स एक्ट के तहत दायर किया गया था। गौरतलब है, पिछले साल मई में गांव कैथी होचुल द्वारा कानून में दर्ज एडल्ट सर्वाइवर्स एक्ट ने एक साल की अवधि के लिए कथित यौन हमलों पर मुकदमा करने के लिए सामान्य समय की कमी को हटा दिया था, यह अवधि आज यानी 24 नवंबर को समाप्त हो रही है। इससे केसों की बाढ़ आ गई है।

हाई-प्रोफाइल लोगों पर आरोप
एएसए के तहत राज्य की अदालतों में कम से कम 2,600 दावे दायर किए गए हैं, जिनमें गन्स एन’ रोजेज के फ्रंटमैन एक्सल रोज, अकादमी पुरस्कार विजेता क्यूबा गुडिंग जूनियर और सेलिब्रिटी फोटोग्राफर टेरी रिचर्डसन जैसे हाई-प्रोफाइल प्रतिवादियों के खिलाफ इस सप्ताह लाए गए कई मुकदमे भी शामिल हैं।

तीन पेज का समन
इस मुकदमे में एनवाईपीडी के ट्रांजिट ब्यूरो और गार्जियन एसोसिएशन के साथ एडम्स को प्रतिवादी बनाया गया है। बताया जा रहा है कि एडम्स उस समय एनवाईपीडी के अधिकारी थे। तीन पेज के समन में दावा किया गया है कि सन् 1993 में न्यूयॉर्क में एरिक एडम्स ने वादी का यौन उत्पीड़न किया, जब वे दोनों न्यूयॉर्क शहर के लिए काम करते थे। 

एडम्स ने नहीं की शादी
बता दें कि 63 वर्षीय एडम्स ने कभी शादी नहीं की है, लेकिन उनकी पूर्व प्रेमिका क्रिसेना कोलमैन से उनका 27 वर्षीय बेटा रैपर जॉर्डन कोलमैन है। 59 वर्षीय कोलमैन और एडम्स तब अलग हो गए जब उनका बेटा अभी छोटा ही था।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें