फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

XBB Strain: सिंगापुर में मिला कोरोना का नया XBB वैरिएंट, जानें क्या बोला स्वास्थ्य मंत्रालय

Wed, 12 Oct 2022 08:46 AM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सिंगापुर

सार

सिंगापुर के स्वास्थ्य मंत्री आंग ये कुंग के अनुसार एक्सबीबी अन्य सभी वैरिएंट की तुलना में ज्यादा सक्रिय नजर आ रहा है। यह दुनिया के कई हिस्सों में पाया गया है, लेकिन सिंगापुर में पिछले तीन सप्ताहों में यह तेजी से फैल रहा है। 

विज्ञापन
सिंगापुर में फैल रहा ओमिक्रॉन का नया XBB strain - फोटो : self
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चीन के बाद सिंगापुर में भी ओमिक्रॉन के नए वैरिएंट एक्सबीबी स्ट्रैन (XBB strain) को लेकर हड़कंप मचा हुआ है। सिंगापुर सरकार ने कहा है कि वह इस पर सतर्कतापूर्वक नजर रखे हुए है। कोरोना के इस नए उप स्वरूप के ज्यादा घातक होने के अभी कोई सबूत नहीं मिले हैं। 

विज्ञापन


सिंगापुर के स्वास्थ्य मंत्री आंग ये कुंग के अनुसार एक्सबीबी अन्य सभी वैरिएंट की तुलना में ज्यादा सक्रिय नजर आ रहा है। यह दुनिया के कई हिस्सों में पाया गया है, लेकिन सिंगापुर में पिछले तीन सप्ताहों में यह तेजी से फैल रहा है। अब रोज मिलने वाले कोविड मामलों में आधे से ज्यादा में यह पाया जा रहा है। 

सिंगापुर में मिले 11,732 केस
कुंग ने कहा कि अच्छी बात यह है कि अच्छी बात यह है कि इस नए सब वैरिएंट के गंभीर नतीजों के अब तक कोई संकेत नहीं मिले हैं। सिंगापुर में मंगलवार को 11,732 नए कोविड केस मिले हैं। भारत की तुलना में देखें तो देश में रोज मिल रहे केस से ये दोगुने से ज्यादा हैं। 
विज्ञापन


एक्सबीबी को लेकर अफवाह फैलाने वालों पर पोफमा के तहत कार्रवाई
सिंगापुर के स्वास्थ्य मंत्रालय (MOH) ने मंगलवार को कहा कि उसने नए वैरिएंट के ज्यादा संक्रामक होने, संक्रमित के गंभीर हो जाने और मौतों को लेकर सोशल मीडिया में अफवाहें फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। व्हाट्सएप के माध्यम से फैलाई जा रही अफवाहों के खिलाफ ऑनलाइन झूठ और हेराफेरी अधिनियम (Pofma) लागू किया जा रहा है। सिंगापुर में केस तेजी से बढ़ने व मौतें होने जैसी अफवाह फैलाने वालों पर इस कानून के तहत सख्त कार्रवाई होगी। 

मंगलवार को आए 11,732 नए मामलों में बड़े पैमाने पर एक्सबीबी वैरिएंट हैं, लेकिन इनमें से बहुत कम गंभीर है, दो माह बाद 10 हजार से ज्यादा केस दर्ज हुए हैं। मंत्रालय ने कहा लगभग 55 फीसदी संक्रमण एक्सबीबी स्ट्रेन से हुआ है। इसे बीए.2.10 के रूप में भी जाना जाता है। एमओएच ने कहा कि पिछले सप्ताह में संक्रमण में 22 फीसदी की वृद्धि हुई है। 

चीन के कई प्रांतों में फैला, बीएफ.7 और बीए.5.1.7 खतरनाक 
उधर, सोमवार को चीन के कई प्रांतों में ओमिक्रॉन का बीएफ.7 सब-वैरिएंट फैल गया। कोरोना का यह अत्यधिक संक्रामक वायरस सबसे पहले उत्तर पश्चिमी चीन में पाया गया। वहीं, इसका दूसरा सब-वैरिएंट बीए.5.1.7 पहली बार चीन में मुख्य रूप से पाया गया है। चीन में 20वीं राष्ट्रीय कांग्रेस के आयोजन से पहले ओमिक्रॉन के सब-वैरिएंट सामने आए हैं। ओमिक्रॉन के नए सब-वैरिएंट बीएफ.7 और बीए.5.1.7 हैं। ओमिक्रॉन के पहले से अत्यधिक संक्रामक इस वैरिएंट के नए सब-वैरिएंट्स से लोगों में दहशत है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें