फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

New Covid Variant France: वैक्सीन को भी दे सकता है चकमा, अब तक मिले सभी वैरिएंट से है काफी अलग 

Tue, 04 Jan 2022 09:55 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेरिस

सार

कोरोना के नए वैरिएंट B.1.640.2.पर अभी तक WHO ने शोध शुरू नहीं किया है। हालांकि, फ्रांस के वैज्ञानिकों का दावा है कि नए वैरिएंट में कई आनुवांशिक उत्परिवर्तन देखे गए हैं। 

 
विज्ञापन
फ्रांस में मिला कोरोना का नया वैरिएंट - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किसी भी वायरस की गंभीरता उसमें होने वाले म्यूटेशन के आधार पर तय की जाती है और कोरोना का जो नया वैरिएंट फ्रांस में मिला है, उसमें 46 म्यूटेशन देखे गए हैं। इससे एक बात तो साफ है कि यह नया वैरिएंट काफी खतरनाक साबित हो सकता है। हालांकि, फिलहाल इस पर शोध होना बाकी है। शुरुआती आंकड़ों से पता चला है कि इस नए वैरिएंट की फिलहाल ज्यादा संक्रमण दर नहीं है। वैज्ञानिकों को चिंता इस बात की है कि नया वैरिएंट फ्रांस की सीमा के बाहर ब्रिटेन में प्रवेश कर सकता है। हालांकि, अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है। 

विज्ञापन


अब तक मिले वैरिएंट से काफी अलग है B.1.640.2.
कोरोना के अभी तक जितने भी वैरिएंट सामने आए हैं। उन सबसे यह वैरिएंट काफी अलग है क्योंकि वैज्ञानिकों को अभी तक B.1.640.2.में ऐसा कुछ भी नहीं मिला है, जो अब तक सामने आए वैरिएंट में हो। इस वैरिएंट में असामान्य संयोजन देखे गए हैं, वैज्ञानिकों का कहना है कि नया वैरिएंट कई आनुवांशिक परिवर्तनों को दिखाता है। इसकी खोज मेडिटरेनी इंफेक्शन यूनिवर्सिटी हॉस्टपिटल इंस्टीट्यूट ने की है, लेकिन विश्व स्वास्थ्य संगठन की ओर से अब तक इस नए वैरिएंट पर कोई भी जांच शुरू नहीं की गई है। 

एक महीने पहले सामने आया था केस 
कोरोना के इस नए वैरिएंट का पहला मामला नवंबर में सामने आया था, लेकिन दुनिया भर के वैज्ञानिकों का ध्यान इस पर अब गया है। दावा किया जा रहा है कि जो पहला व्यक्ति इस नए वैरिएंट से संक्रमित था, वह पूरी तरह से टीकाकरण करवा चुका था। नवंबर में वह तीन दिन की कैमरून की यात्रा कर फ्रांस लौटा था। यहां उसको सांस लेने में तकलीफ महसूस हुई, जिसके बाद उसका कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया। वैज्ञानिकों ने जब इस वैरिएंट पर शोध किया तो नतीजों ने सभी को चौंका दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें