फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UK: स्टार्मर के नए मंत्रिमंडल की पहली बैठक, 'मिशन डिलीवरी बोर्ड' बनाए; पीएम बोले- वादों को अमलीजामा पहनाएंगे

Sat, 06 Jul 2024 08:22 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

UK: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने शनिवार को नए मंत्रिमंडल की पहली बैठक की अध्यक्षता की। इस दौरान उन्होंने अपने मंत्रियों के लिए 'मिशन डिलीवरी बोर्ड' बनाए, ताकि वह बदलाव लागू किए जा सकें।
विज्ञापन
कीर स्टार्मर, विक्टोरिया स्टार्मर - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने शनिवार को नए मंत्रिमंडल की पहली बैठक की अध्यक्षता की। इस दौरान उन्होंने अपने मंत्रियों के लिए 'मिशन डिलीवरी बोर्ड' बनाए, ताकि वह बदलाव लागू किए जा सकें जिनके लिए जनता ने आम चुनाव में मतदान किया था। 

विज्ञापन


पीएम के रूप में की पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस
स्टार्मर ने बैठक के बाद के 10 डाउनिंग स्ट्रीट में प्रधानमंत्री के रूप में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने देश को बताया कि वह लेबर पार्टी की नई सरकार के लिए तय लक्ष्यों को कैसे पूरा करना चाहते हैं। जिसमें टूटी हुई राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा (एनएचएस) को ठीक करना भी शामिल है। 

'शब्द नहीं, काम आंका जाएगा'
नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री ने कहा, मैंने पूरे मंत्रिमंडल को याद दिलाया कि हमें शब्दों से नहीं, बल्कि काम से आंका जाएगा। उन्होंने कहा, मंत्रिमंडल की बैठक में मैंने इस बात पर भी चर्चा की कि हमने अपने घोषणापत्र में जो वादे किए हैं, उन्हें हम कैसे अमलीजामा पहनाएंगे। हमें जिस बदलाव की जरूरत होगी, उसे पूरा करने करने के लिए हमारे पास मिशन डिलीवरी बोर्ड होंगे। मैं यह सुनिश्चित करने के लिए उन बोर्डों की अध्यक्षता करूंगा कि यह सभी को पता हो कि वे सरकार में मेरी प्राथमिकताएं हैं। 
विज्ञापन


अगले हफ्ते नाटो शिखर सम्मेलन में जाएंगे स्टार्मर
उन्होंने दुनिया भर के नेताओं के साथ फोन पर हुई बातचीत का भी जिक्र किया, जिसमें आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बातचीत भी शामिल है। स्टार्मर अगले हफ्ते अपना पहला विदेश दौरा करेंगे। वह वॉशिंगटन में उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे। विदेश दौरे से पहले नए प्रधानमंत्री ने कहा कि वह यूनाइटेड किंगडम के प्रत्येक हिस्से का दौरा करेंगे। उनके दौरे स्कॉटलैंड से शुरू होकर उत्तरी आयरलैंड और वेल्स में खत्म होंगे। स्टार्मर ने कहा, बीस से ज्यादा साल में पहली बार इंग्लैंड, स्कॉटलैंड और वेल्स में हमारा बहुमत है और यह ब्रिटेन के चारों कोनों में शासन करने के लिए एक स्पष्ट जनादेश है। इसलिए मैं कल सभी चार देशों के लिए रवाना हो जाऊंगा। 

विवादास्पद रवांडा निर्वासन योजना खत्म हो चुकी: स्टार्मर
स्टार्मर ने कहा कि वह शरणार्थियों को रवांडा निर्वासित करने की विवादास्पद कंजर्वेटिव नीति को खत्म कर रहे हैं। अपनी मंत्रिमंडल की पहली बैठक में उन्होंने कहा, रवांडा योजना शुरू होने से पहले ही मृत और दफन हो चुकी है। उन्होंने कहा इस योजना को पर अरबों डॉलर खर्च हुए, लेकिन यह योजना कभी भी समस्या समाधान के रूप में फलीभूत नहीं हुई। अपनी पहली कैबिनेट बैठक में उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि देश पहले आता है और पार्टी (लेबर पार्टी) बाद में। उनकी सरकार ब्रिटेन के लोगों की सेवा करने के लिए तैयार है।

हम ब्रिटेन का पुनर्निर्माण करेंगे
उन्होंने आश्वासन दिया कि परिवर्तन की प्रक्रिया तुरंत शुरू होगी। हम ब्रिटेन का पुनर्निर्माण करेंगे। उन्होंने माना कि वर्तमान में बहुत से लोगों को अपने बच्चों के बेहतर भविष्य पर भरोसा नहीं है, और वादा किया कि उनकी सरकार इसे बदलने और आशा को बहाल करने के लिए अथक प्रयास करेगी। इसके बाद, स्टार्मर ने निवर्तमान प्रधानमंत्री ऋषि सुनक के प्रति आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें