दूतावास ने चेतावनी देते हुए कहा कि दक्षिण अफ्रीका में आकर्षक नौकरियों की पेशकश के बहाने नेपाली नागरिकों को ठगा जा रहा है, उन्हें यूरोपीय और अमेरिकी देशों में नौकरी दिलाने का वादा किया जा रहा है।
दक्षिण अफ्रीका में नेपाली लोगों को नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी के मामले बढ़ते जा रहे हैं। इसको लेकर नेपाली दूतावास ने एडवाइजरी जारी है। दूतावास ने कहा है कि अफ्रीकी देश में नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी के मामलों में इजाफा देखा गया है। ऐसे में लोगों को सावधान रहने को कहा गया है।
विज्ञापन
दूतावास ने कहा है कि कौशल और अनुभव के आधार पर 140 क्षेत्रों के लिए अगस्त 2022 में रिक्तियों की घोषणा की गई थी और कहा गया था कि यदि उनके पास रिक्त पदों को भरने के लिए पर्याप्त मूल निवासी नहीं हैं तो दक्षिण अफ्रीका में विदेशी कर्मचारियों को भी नौकरी प्रदान की जाती है। दूतावास ने चेतावनी देते हुए कहा कि दक्षिण अफ्रीका में आकर्षक नौकरियों की पेशकश के बहाने नेपाली नागरिकों को ठगा जा रहा है, उन्हें यूरोपीय और अमेरिकी देशों में नौकरी दिलाने का वादा किया जा रहा है।
एडवाइजारी में कहा गया है कि नौकरी के नाम पर लोगों को भारत, संयुक्त अरब अमीरात, तंजानिया, मोजाम्बिक, केन्या, मॉरीशस और अन्य देशों से होते हुए कठिन और खतरनाक मार्गों से अफ्रीकी देश पहुंचने के लिए मजबूर किया जाता है। ऐसे में दूतावास ने दक्षिण अफ्रीका में काम करने के इच्छुक लोगों से ‘वर्क परमिट’ प्राप्त करने का अनुरोध किया है। दूतावास ने यह भी चेतावनी दी कि रोजगार उद्देश्यों के लिए पर्यटक वीजा का इस्तेमाल करने पर सख्त कार्रवाई होगी।