फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साहसिक अभियान: हिमालय से मानव निर्मित कचरा साफ करेगी नेपाली सेना; माउंट एवरेस्ट समेत कई पहाड़ों पर 10 टन कचरा

Mon, 08 Apr 2024 05:18 AM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडो

सार

नेपाली सेना हिमालय से मानव निर्मित कचरा साफ करेगी। 18 सदस्यीय टीम माउंट एवरेस्ट, माउंट ल्होत्से व माउंट नुप्त्से सेे 10 टन कचरा व पांच शवों का निस्तारण करने का साहसिक अभियान चलाएगी।
विज्ञापन
हिमालय - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेपाली सेना पर्वतीय सफाई अभियान 2024 के तहत माउंट एवरेस्ट पर पड़े लगभग 10 टन कचरा व पांच शवों को इकट्ठा करेगी। मेजर आदित्य कार्की के नेतृत्व में 12 सदस्यीय टीम माउंट एवरेस्ट, माउंट ल्होत्से व माउंट नुप्त्से से कचरा लाने के लिए 14 अप्रैल को एवरेस्ट बेस कैंप के लिए रवाना होगी। 18 सदस्यीय शेरपा टीम सफाई अभियान में सेना की सहायता करेगी।
विज्ञापन


नेपाली सेना के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल कृष्णा प्रसाद भंडारी ने रविवार को बताया कि 11 अप्रैल को काठमांडो में सेना प्रमुख जनरल प्रभुराम शर्मा हरी झंडी दिखाकर टीम को रवाना करेंगे। बायोडिग्रेडेबल कचरे को बेस कैंप के नीचे नामचे बाजार में लाया जाएगा। उसे उचित उपचार के लिए सागरमाथा प्रदूषण नियंत्रण समिति को सौंप दिया जाएगा। गैर-बायोडिग्रेडेबल अपशिष्ट व शवों को काठमांडो लाया जाएगा। सफाई अभियान के जरिये हिमालय में मानव निर्मित प्रदूषण को नियंत्रित करने में प्रभावी मदद मिलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें