फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistan: जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की पूरी हुई मांग, तहरीक-ए-इंसाफ के अयूब खान बने नेता प्रतिपक्ष

Tue, 02 Apr 2024 09:30 PM IST
मिथिलेश नौटियाल वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद

सार

Pakistan: पाकिस्तान की नेशनल असेंबली के अध्यक्ष अयाज सादिक ने पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के उम्मीदवार उमर अयूब खान को नेता प्रतिपक्ष नियुक्त किया है। जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान ने यह मांग उठाई थी।  

विज्ञापन
उमर अयूब खान - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान जेल में बंद हैं लेकिन उनकी एक मांग पूरी हो गई है। उनकी पार्टी के नेता को पाकिस्तान की नेशनल असेंबली के अध्यक्ष अयाज सादिक ने नेता प्रतिपक्ष नियुक्त किया है। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के उमर अयूब खान को विपक्ष का नेता चुना गया है। विधानसभा सचिवालय द्वारा हाल ही में एक प्रेस विज्ञप्ति जारी की गई है। दरअसल इससे पहले पीटीआई प्रमुख गौहर खान और वरिष्ठ नेता अमीर डोगर ने पाकिस्तान नेशनल असेंबली के अध्यक्ष अयाज सादिक से मुलाकात की थी। तमाम नियमों पर चर्चा करने और जांच प्रक्रिया के बाद अयूब खान को नेता प्रतिपक्ष घोषित किया गया। 

विज्ञापन


ऐसे तय हुआ उमर अयूब खान का नाम
सचिवालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि नेता प्रतिपक्ष पद के लिए नामांकन पत्र जमा करने की समय सीमा सोमवार शाम 6 बजे तक थी। निर्धारित समय तक किसी अन्य उम्मीदवार का नामांकन पत्र प्राप्त नहीं हुआ था। ऐसे में अयूब खान के नाम पर मुहर लगाई गई। इस नियुक्ति के साथ ही नेशनल असेंबली में विपक्ष के नेता की नियुक्ति का काम पूरा हो गया। पीटीआई समर्थित सुन्नी इत्तेहाद काउंसिल ने नौ मार्च 2024 को अध्यक्ष के कार्यालय में अपने दस्तावेज जमा किए थे। इसमें उमर अयूब खान को विपक्ष के नेता के लिए औपचारिक रूप से नामित किया था। 
गौरतलब है कि 8 फरवरी के चुनावों के बाद गोहर खान और उमर अयूब खान को छोड़कर, पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के सभी सदस्य सुन्नी इत्तेहाद परिषद में शामिल हो गए थे।
विज्ञापन


कौन हैं उमर अयूब खान?
उमर अयूब पाकिस्तान के पूर्व पीएम और फील्ड मार्शल अयूब खान के पोते हैं। उमर अयूब ने साल 2018 में पीटीआई की सदस्यता ली, उससे पहले वे पाकिस्तान मुस्लिम लीग (क्यू) के सदस्य थे। उमर अयूब ने साल 2002 में पाकिस्तान की नेशनल असेंबली का चुनाव लड़ा था और वे तत्कालीन पीएम शौकत अजीज की सरकार में कैबिनेट मंत्री के पद पर भी रहे थे। अपने राजनीतिक करियर के दौरान उमर अयूब कई अहम पदों पर काम कर चुके हैं, इनमें आर्थिक मामले, ऊर्जा मंत्रालय और पेट्रोलियम मंत्रालय जैसे अहम विभाग शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें