फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नासा ने दी चेतावनी: धरती से टकराया ऐस्टरॉइड तो परमाणु बम जैसा होगा धमाका

Tue, 04 May 2021 09:45 AM IST
Kuldeep Singh वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन/पेरिस

सार

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा और यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी ने चेतावनी दी है कि आने वाले वर्षों में धरती से कभी भी ऐस्टरॉइड टकरा सकता है और हमारी पृथ्वी इस टक्कर के लिए तैयार नहीं है। उन्होंने कहा कि धरती को बचाने के लिए हमें इससे निपटने के लिए बेहतर तैयारी की जरूरत है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नासा और यूरोपीय एजेंसी ने ऐस्टरॉइड के टक्कर का पूर्वाभ्यास करने के बाद निकले निष्कर्षों के आधार पर यह चेतावनी दी है। इससे पहले 26 अप्रैल को नासा के प्लेनेटरी डिफेंस कोआर्डिनेशन ऑफिस में एक पूर्वाभ्यास किया। इसमें उन्होंने यह जानने की कोशिश की कि अगर एक ऐस्टरॉइड धरती से टकराता है तो इसका क्या असर होगा।

विज्ञापन


वैज्ञानिकों  ने कहा इस टक्कर की आशंका अभी दूर-दूर तक नहीं है। लेकिन भविष्य में यह टक्कर हो सकती है। अब इस अभ्यास के बाद नासा और और यूरोपीय एजेंसी ने धरती को बचाने की तैयारी शुरू कर दी है।

अभ्यास के दौरान नासा के सेंटर ने यह कल्पना की कि एक विशाल ऐस्टरॉयड धरती की ओर बढ़ रहा है। इस ऐस्टरॉइड को '2021 पीडीसी' नाम दिया गया जो करीब 35 मीटर चौड़ा और 700 मीटर चौड़ा था। इस अभ्यास के दौरान पाया गया कि ऐस्टरॉइड के धरती से टकराने के 5 प्रतिशत संभावना है। यह टक्कर यूरोप में कहीं भी हो सकती है। अंतरिक्ष से आने वाले चट्टान से यह टक्कर इतनी भयानक होगी जैसे किसी शक्तिशाली परमाणु बम के विस्फोट से होती है।
विज्ञापन




परमाणु बम से हमला करने की तैयारी में अमेरिकी वैज्ञानिक
धरती पर ऐस्टरॉइड के टकराने के मंडराते खतरे के बीच अमेरिकी वैज्ञानिक इससे निपटने की तैयारी में जुट गए हैं। अमेरिकी वैज्ञानिक अब इन ऐस्टरॉइड को धरती की कक्षा से दूर भेजने के लिए एक वैकल्पिक तरीके पर जुट गए हैं। वैज्ञानिकों ने सुझाव दिया है कि कुछ मामलों में परमाणु हथियार के इस्तेमाल का विकल्प गैर परमाणु हथियार के विकल्प से ज्यादा बेहतर रहेगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें