फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नामीबिया के राष्ट्रपति का निधन: कुछ हफ्ते पहले ही कैंसर से पीड़ित पाए गए थे; इलाज के लिए जाने वाले थे अमेरिका

Sun, 04 Feb 2024 10:03 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, विंडहोक

सार

राष्ट्रपति कार्यालय ने एक्स पर पोस्ट में उनके निधन का कारण नहीं बताया। हालांकि, बीते महीने ही बताया गया था कि गेनगोब कैंसर का इलाज कराने के लिए अमेरिका जाने वाले हैं। 
विज्ञापन
नामीबिया के राष्ट्रपति हेग गेनगोब। - फोटो : X/Hage Geingob
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नामीबिया के राष्ट्रपति हेग गेनगोब का 82 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। राष्ट्रपति कार्यालय की ओर से जारी बयान के मुताबिक, गेनगोब ने रविवार को अस्पताल में आखिरी सांस ली। कुछ हफ्ते पहले ही उन्हें कैंसर से पीड़ित पाया गया था। 
विज्ञापन


राष्ट्रपति कार्यालय ने एक्स पर पोस्ट में उनकी मौत का कारण नहीं बताया। हालांकि, यह बताया गया है कि उनका राजधानी विंडहोक के लेडी पोहाम्बा अस्पता में इलाज चल रहा था। इससे पहले बीते महीने ही बताया गया था कि गेनगोब कैंसर का इलाज कराने के लिए अमेरिका जाने वाले हैं। 

2014 में प्रधानमंत्री रहने के दौरान गेनगोब ने सार्वजनिक तौर पर बताया था कि वे प्रोस्टेट कैंसर को हरा चुके हैं। इसके अगले ही साल वे नामीबिया के राष्ट्रपति बने थे। अब इस साल के अंत में एक बार फिर नामीबिया में राष्ट्रपति और संसदीय चुनाव होने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें