फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

corona virus: ग्रीक देवी देवताओं के आधार पर रखे जा सकते हैं नए कोरोना वैरिएंट के नाम

अमर उजाला रिसर्च टीम, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Tue, 17 Aug 2021 08:58 AM IST

सार

डॉ.मारिया ने स्पष्ट कहा है कि ग्रीक वर्णमाला के 24 शब्द जब खत्म होंगे तो इसके बाद कोरोना के नए वैरिएंट का नाम ओरियन, जैमिनी और एरीज जैसी राशियों के नाम पर रखा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना वायरस(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : pixabay


डब्ल्यूएचओ की टेक्निकल लीड और महामारी रोग विशेषज्ञ डॉ. मारिया वैन केरखोवे का कहना है कि अंदेशा है कि आने वाले कुछ महीनों में वायरस के और स्वरूप सामने आ सकते हैं। इसी को ध्यान में रखकर वैरिएंट के नाम रखने पर भी मंथन जारी है। 


वैज्ञानिक नाम नहीं बदले जा सकेंगे 

डब्ल्यूएचओ का कहना है कि ग्रीक वर्णमाला के अनुसार रखे गए वैरिएंट के नाम वैज्ञानिक नाम को बदल नहीं सकेंगे। ग्रीक वर्णमाला से तैयार नाम आमजन की सहूलियत के लिए रखे गए हैं क्योंकि वैज्ञानिक नाम समझना थोड़ा कठिन होता है। वैरिएंट के नाम आसान होंगे तो लोगों के बीच सतर्कता की भावना भी अधिक रहेगी।


देश से वैरिएंट की पहचान नहीं 

डब्ल्यूएचओ ने स्पष्ट किया है कि वायरस के अलग अलग रूप अलग-अलग देशों में मिल रहे हैं। ऐसे में स्वरूप के नाम रखना जरूरी है, नहीं तो उनकी पहचान उस देश से की जा रही है, जहां वो पहली बार मिला था। ये न तो तर्कसंगत है और न ही उपयुक्त। 


उत्पत्ति स्थान के आधार वायरस का नाम 

वैज्ञानिकों का कहना है कि वायरस का नाम उसी स्थान के नाम पर रखा जाता रहा है, जहां उसकी उत्पत्ति हुई है। इबोला वायरस का नाम इबोला नदी के नाम पर रखा गया था। डब्ल्यूएचओ ने कोविड-19 नाम चीन के वुहान शहर से कोरोना को जोड़ने से बचाने के लिए दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next