फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगालैंड: पहली बार राज्य से किसी महिला को मिलेगी राज्यसभा में जगह, भाजपा की उम्मीदवार का चुनाव जीतना तय

Mon, 21 Mar 2022 09:42 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोहिमा

सार

कोन्याक सत्तारूढ़ यूनाइटेड डेमोक्रेटिक अलायंस (यूडीए) की सर्वसम्मति से उम्मीदवार चुनी गई थीं और वह संसद जाने वाली नगालैंड की पहली भाजपा सदस्य होंगी।
विज्ञापन
फांगनोन कोन्याक - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जनता पार्टी की फांगनोन कोन्याक नगालैंड से राज्यसभा पहुंचने वाली पहली महिला होंगी। नगालैंड से राज्यसभा की एक सीट पर किसी भी उम्मीवार द्वारा नामांकन नहीं भरे जाने से कोन्याक का राज्यसभा पहुंचना तय है। सोमवार को नामांकन का आखिरी दिन था।
विज्ञापन


कोन्याक सत्तारूढ़ यूनाइटेड डेमोक्रेटिक अलायंस (यूडीए) की सर्वसम्मति से उम्मीदवार चुनी गई थीं और वह संसद जाने वाली नगालैंड की पहली भाजपा सदस्य होंगी। इससे पहले नगा पीपुल्स फ्रंट (एनपीएफ)ने यूडीए का हिस्सा होने के बावजूद उम्मीदवार खड़ा करने का ‘दृढ़ संकल्प’ व्यक्त किया था लेकिन बाद में वह पीछे हट गया।

60 सदस्यीय विधानसभा में एनडीपीपी के 21 विधायक हैं, एनपीएफ के 25, भाजपा के 12 और दो निर्दलीय विधायक हैं । सभी ने सितंबर 2021 में यूडीए बनाने के लिए हाथ मिलाया था ताकि नगा राजनीतिक समस्या का शीघ्र समाधान किया जा सके। इससे पहले शनिवार को एनपीएफ के अध्यक्ष शुरहोजेली लीज़ित्सु ने कार्यकारी अध्यक्ष और पूर्व गृह मंत्री थेनुचो तुनी को नामित करने पर विचार करने के लिए पर्टी विधायक दल को पत्र लिखा था।
विज्ञापन


पार्टी के सूत्रों ने कहा कि एनपीएफ की कार्यकारी समिति और विधायी प्रकोष्ठ रविवार तक कोई निर्णय नहीं ले पाया। संवाददताओं से बताचीत में कोन्याक ने नामांकन के लिए भाजपा का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा,‘‘ भाजपा ऐसी पार्टी है जो महिलाओं के सशक्तीकरण पर विश्वास करती है और पार्टी से उम्मीदें हैं।’’
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें