फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

COVID-19: फरवरी में फिर बढ़े घरेलू उड़ानों से सफर करने वाले यात्री, जनवरी के मुकाबले 20% का उछाल

Mon, 21 Mar 2022 09:08 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इसके पहले जनवरी में कोविड-19 महामारी की तीसरी लहर की वजह से घरेलू यात्रियों की संख्या 43 प्रतिशत की गिरावट के साथ 64.08 लाख पर आ गई थी। 
विज्ञापन
जनवरी में ओमिक्रॉन के चलते घरेलू उड़ानों से सफर करने वालों की संख्या में कमी दर्ज की गई थी। (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्र सरकार ने बताया है कि फरवरी महीने में करीब 76.96 लाख यात्रियों ने घरेलू उड़ानों से हवाई सफर किया है। आंकड़ों के हिसाब से देखें तो यह संख्या जनवरी की तुलना में करीब 20 फीसदी अधिक है। नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने सोमवार को जारी अपने बयान में कहा कि फरवरी, 2022 में घरेलू हवाई यात्रियों की संख्या में यह वृद्धि विमानन परिप्रेक्ष्य में सुधार का संकेत है।
विज्ञापन


इसके पहले जनवरी में कोविड-19 महामारी की तीसरी लहर की वजह से घरेलू यात्रियों की संख्या 43 प्रतिशत की गिरावट के साथ 64.08 लाख पर आ गई थी। डीजीसीए ने कहा कि दिसंबर, 2021 में घरेलू हवाई यात्रियों की संख्या 1.12 करोड़ रही थी।

महानिदेशालय के मुताबिक, फरवरी में सभी एयरलाइंस की सीटें भरने की दर जनवरी की तुलना में बढ़ गई। स्पाइसजेट, इंडिगो, विस्तार, गो फर्स्ट, एयर इंडिया और एयरएशिया इंडिया की सीटों की बुकिंग दर क्रमश: 89.1 प्रतिशत, 85.2 प्रतिशत, 87.1 प्रतिशत, 87 प्रतिशत, 84.1 प्रतिशत और 83.2 प्रतिशत रही।
विज्ञापन


इसके पहले जनवरी, 2022 में इन एयरलाइंस की सीटों की बुकिंग क्रमश: 73.4 प्रतिशत, 66.6 प्रतिशत, 61.6 प्रतिशत, 66.7 प्रतिशत, 60.6 प्रतिशत और 60.5 प्रतिशत रही थी। पिछले दो साल में विमानन क्षेत्र को कोविड-19 महामारी की वजह से लगी यात्रा पाबंदियों की मार झेलनी पड़ी है।

डीजीसीए के मुताबिक, फरवरी में देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो ने अकेले 39.51 लाख यात्रियों को यात्रा कराई। यह इस महीने में कुल घरेलू हवाई परिवहन का 51.3 प्रतिशत है। इसके अलावा देश के चार प्रमुख शहरों के हवाईअड्डों पर समय पर उड़ानों के संचालन में 95.4 प्रतिशत के साथ इंडिगो सबसे आगे रही।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें