फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

USA: हत्या के आरोप में मौत की सजा सुनाए जाने पर भड़का आरोपी, कोर्ट में ही वकील को जड़ा घूंसा; देखें वीडियो

Wed, 28 Jun 2023 09:52 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन

सार

अमेरिका में मौत की सजा सुनाए जाने पर एक आरोपी इतना भड़क गया कि उसने अदालत में ही वकील को घूंसा जड़ दिया।
विज्ञापन
आरोपी ने कोर्ट में ही वकील को जड़ा घूंसा - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका में मौत की सजा सुनाए जाने पर एक आरोपी इतना भड़क गया कि उसने अदालत में ही वकील को घूंसा जड़ दिया। आरोपी फ्लोरिडा का रहने वाला है जिसको 1990 में एक 11 वर्षीय लड़की और उसकी 32 वर्षीय आया की हत्या का दोषी ठहराया गया। इसके बाद कोर्ट ने उसको मौत की सजा सुना दी।

विज्ञापन


घटना से जुड़ा वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि आरोपी जीलर अपने वकील केविन शर्ली को इशारा करके पास बुलाता है। केविन को लगता है वह उससे कुछ बात करने को बुला रहा है लेकिन जैसे ही वकील जीलर की बात सुनने को नीचे झुकता है तभी जीलर उस पर कोहनी से उसके मुंह पर वार करता है। 

हालांकि जीलर के हाथ हथकड़ी से बंधे थे और उसके आसपास दो पुलिसवाले भी थे लेकिन उसने फिर भी वकील पर हमला कर दिया। जैसे ही उसने हमला किया तभी पास खड़े पुलिस अधिकारियों ने उसे तुरंत जमीन पर गिरा दिया। इसके बाद, जज ने वकील से पूछा कि क्या वह ठीक है तो उसने शांति से जवाब दिया, "मैं ठीक हूं। मैं बॉक्सिंग करता था, मैंने उससे कहीं बेहतर शॉट लिए हैं।' वकील ने कहा कि मुझे नहीं पता था कि वह ऐसा कुछ करने जा रहा है।
विज्ञापन


अधिकारियों ने कहा कि लड़की और महिला मई 1990 में केप कोरल अपार्टमेंट में पाए गए थे। बच्ची रॉबिन की माँ रात में कहीं बाहर गई थी और जब वह अगली सुबह लौटी तो उसने दोनों को मरा हुआ पाया। जांचकर्ताओं ने कहा कि जांच में पता कि दोनों पीड़ितों का यौन उत्पीड़न किया गया था। केप कोरल फ्लोरिडा का एक शहर है।

2016 में, फ्लोरिडा के केप कोरल में जांचकर्ताओं ने जीलेर को तब जोड़ा जब फोरेंसिक परीक्षणों से पता चला कि घटनास्थल पर पाया गया वीर्य उसके डीएनए से मेल खाता है। उसे 2016 में गिरफ्तार किया गया और सात साल बाद, एक ग्रैंड जूरी ने उसे दोषी करार दिया। जूरी ने उसके कृत्यों के लिए सिफारिश की कि उसे मौत की सजा दी जानी चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें