फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UN: पाकिस्तान की जेल में 78 साल कैद की सजा काट रहा आतंकी हाफिज सईद, यूएन ने ताजा अपडेट में दी जानकारी

Tue, 09 Jan 2024 11:38 PM IST
गुलाम अहमद वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क

सार

संयुक्त राष्ट्र के ताजा अपडेट के अनुसार, आतंकी हाफिज सईद पाकिस्तान सरकार की हिरासत में है और 78 साल कैद की सजा काट रहा है।
विज्ञापन
आतंकी हाफिज सईद - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई आतंकी हमले का गुनहगार हाफिज सईद को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। संयुक्त राष्ट्र के ताजा अपडेट के अनुसार, आतंकी हाफिज सईद पाकिस्तान सरकार की हिरासत में है और 78 साल कैद की सजा काट रहा है। भारत ने बीते दिसंबर में पाकिस्तान से संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रतिबंधित आतंकवादी सईद के प्रत्यर्पण की मांग की थी। प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन जमात-उद-दावा का सरगना हाफिज सईद कई आतंकी मामलों में भारतीय जांच एजेंसियों द्वारा वांछित है।

विज्ञापन


यूएन की प्रतिबंध समिति ने एक संशोधित बयान में कहा है कि हाफिज सईद को दिसंबर 2008 में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की अल-कायदा प्रतिबंध समिति ने वैश्विक आतंकवादी घोषित किया था। वह पाकिस्तान सरकार की हिरासत में है और टेरर फंडिंग से संबंधित सात मामलों में दोषसिद्धि के बाद 12 फरवरी 2020 से 78 साल कारावास की सजा काट रहा है। सईद मुंबई हमले के अलावा सात आतंकी घटनाओं में आर्थिक रूप से मदद पहुंचाने का दोषी है।  

आतंकी हाफिज अब्दुल सलाम भुट्टावी की मौत की पुष्टि
सुरक्षा परिषद समिति ने पिछले महीने अपनी आईएसआईएल (दाएश) और अल-कायदा प्रतिबंध सूची में आतंकवादियों और समूहों की संपत्ति फ्रीज करने, यात्रा प्रतिबंध और हथियार प्रतिबंध के अधीन कुछ प्रविष्टियों में संशोधन किया गया। इन संशोधनों के तहत प्रतिबंध समिति ने इस बात को भी दर्ज किया है कि लश्कर-ए-तैयबा के संस्थापक सदस्य हाफिज अब्दुल सलाम भुट्टावी की मौत हो चुकी है। 
विज्ञापन


संयुक्त राष्ट्र द्वारा नामित आतंकवादी भुट्टावी ने 2008 के मुंबई आतंकी हमलों के लिए लश्कर के हमलावरों को प्रशिक्षित किया था। उनसे दो मौकों पर आतंकवादी संगठन के प्रमुख के रूप में काम किया था। पिछले साल मई में पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की जेल में उसकी मौत हो गई थी, जहां वह आतंकवाद के वित्तपोषण मामले में सजा काट रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें