स्थानीय अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक, दूसरी महिला के साथ अपने पति की तस्वीर देखने के बाद 28 साल की क्रिस्टियन इतना नाराज हुई कि उसने अपने पांच बच्चों को एक साथ हत्या कर आत्महत्या की कोशिश की।
जर्मनी में एक महिला अपने पति को दूसरी महिला के साथ अफेयर होने से इतनी नाराज हो गई कि उसने अपने पांच बच्चों को गला घोटकर एक साथ हत्या कर दी। बच्चों को मारने से पहले उसने पति को मोबाइल पर एक संदेश भेजा कि वो अब उन्हें कभी नहीं देख सकेगा। कोर्ट ने इस मामले में महिला को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
एक स्थानीय अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक, दूसरी महिला के साथ अपने पति की तस्वीर देखने के बाद 28 साल की क्रिस्टियन इतना नाराज हुई कि उसने अपने पांच बच्चों को एक साथ हत्या कर खुद आत्महत्या की कोशिश की। 3 सितंबर, 2020 को जर्मनी के सोलिंगन में अपने पांच बच्चों का गला दबाकर मार दिया। क्रिस्टियन के कुल 6 बच्चे थे। सभी बच्चों की उम्र 11 वर्ष से कम थी। कोर्ट ने बताया कि पांच बच्चों को बाथटब में डूबाकर महिला ने मौत के घांट उतार दिया। इससे पहले बच्चों को नशीला पदार्थ भी खिलाया था। घटना के बाद क्रिस्टियन ने अपने बच्चों के शवों को तौलिए में लपेटकर बिस्तर में रख दिया। उसका सबसे बड़ा बेटा बच गया क्योंकि वह उस समय घर के बाहर घूम रहा था।
कोर्ट ने महिला को आजीवन कारावास की सजा सुनाई
बच्चों को मारने के बाद क्रिस्टियन खुदकुशी करने के लिए डसेलडोर्फ सेंट्रल स्टेशन पर ट्रेन के सामने कूद गई, लेकिन वह बच गई। जांच टीम का दावा है कि क्रिस्टियन ने अपने पति की तस्वीर दूसरी महिला के साथ देख ली थी। उसे पति के दूसरी महिला से संबंध होने का शक था। क्रिस्टियन ने हत्याओं को अंजाम देने से पहले पति को मैसेज टाइप किया था कि वह अब कभी अपने बच्चों को नहीं देख सकेगा। कोर्ट ने सुनाई सजा बीते दिनों कोर्ट ने क्रिस्टियन को दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई। मुकदमे के दौरान कोर्ट ने 40 से अधिक गवाहों को सुना।