फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीलंका: फैक्टरी में काम करने वाले 90 से अधिक भारतीय कोरोना वायरस से संक्रमित

Mon, 21 Jun 2021 08:57 PM IST
गौरव पाण्डेय पीटीआई, कोलंबो

सार

श्रीलंका में एक फैक्टरी में काम करने वाले 90 से अधिक भारतीय श्रमिक सोमवार को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए। स्वास्थ्य अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तरी कोलंबो के उपनगर वत्ताला स्थित फैक्टरी के 120 श्रमिकों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि होने के बाद उन्हें पृथक-वास में रखा गया है जिनमें 90 से अधिक भारतीय हैं। जॉन हॉप्किंस विश्वविद्यालय के मुताबिक, श्रीलंका में अब तक कोरोना संक्रमण के दो लाख 39 हजार 689 मामले सामने आ चुके हैं, जबकि इस बीमारी की वजह से 2581 मरीजों की मौत हुई है।

विज्ञापन


जन स्वास्थ्य निरीक्षण के केंद्रीय सचिव महेंद्र बालासूर्या ने कहा कि जांच के लिए रविवार को करीब 192 श्रमिकों के नमूने लिए गए थे, जिनमें से अधिकतर भारतीय थे। उन्होंने कहा कि संक्रमित पाए गए 30 कर्मचारियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  बालासूर्या ने कहा कि वायरस के डेल्टा स्वरूप का पता लगाने के लिए संक्रमित कर्मचारियों के नमूने एकत्र किए गए हैं क्योंकि डेल्टा स्वरूप बेहद तेजी से फैलता है।  कोलंबो के दो इलाकों में डेल्टा स्वरूप के मामले सामने आ चुके हैं। 

स्थानीय मीडिया के मुताबिक, फैक्टरी को अस्थायी तौर पर बंद कर दिया गया है। साथ ही जांच रिपोर्ट में नेगेटिव पाए गए श्रमिकों को भी फैक्टरी परिसर में ही पृथक-वास में रखा गया है। इस बीच, श्रीलंका ने सोमवार को लॉकडाउन की समाप्ति की घोषणा की और यात्रा प्रतिबंधों में भी ढील दी। हालांकि, अधिकारियों ने कोरोना की तीसरी लहर के बढ़ने को लेकर आगाह किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें