तटरक्षक बल ने कहा कि केवल दो यात्रियों का कोई पता नहीं है और अधिकारी जांच कर रहे हैं कि क्या दोनों लापता हैं या उन्हें बचा लिया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक, एम/वी एशिया फिलीपीन में 49 यात्री और चालक दल के 38 सदस्य थे।
मनीला के दक्षिण में एक बंदरगाह की तरफ बढ़ते वक्त एक नौका में आग लग गई। इसके बाद तटरक्षक और अन्य बचावकर्मियों ने 80 से ज्यादा यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को बचाया। हवा के कारण आग की लपटें तेजी से फैलने लगी थीं। यह नौका 400 यात्रियों की क्षमता वाली है।
विज्ञापन
तटरक्षक बल ने कहा कि केवल दो यात्रियों का कोई पता नहीं है और अधिकारी जांच कर रहे हैं कि क्या दोनों लापता हैं या उन्हें बचा लिया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक, एम/वी एशिया फिलीपीन में 49 यात्री और चालक दल के 38 सदस्य थे।
बचाए गए यात्रियों में से एक ने बताया कि ओरिएंटल मिंडोरो प्रांत के कालापन शहर से आई नौका बटांगस बंदरगाह से करीब एक किलोमीटर दूर थी, तभी नौका के दूसरे डेक से धुआं निकलने लगा और आग की लपटें उठीं। बंदरगाह से निकटता के चलते यात्रियों को तेजी से बचाने में मदद मिली। नौका पर कम से कम 16 कारें और ट्रक भी थे।