फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Philippine: फिलीपीन में नौका जलने के बाद 80 से ज्यादा यात्री बचाए गए, 49 यात्री और चालक दल के 38 सदस्य थे सवार

Sun, 28 Aug 2022 02:31 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, मनीला।

सार

तटरक्षक बल ने कहा कि केवल दो यात्रियों का कोई पता नहीं है और अधिकारी जांच कर रहे हैं कि क्या दोनों लापता हैं या उन्हें बचा लिया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक, एम/वी एशिया फिलीपीन में 49 यात्री और चालक दल के 38 सदस्य थे।
विज्ञापन
एम/वी एशिया फिलीपीन में लगी आग। - फोटो : Philippine Coast Guard
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मनीला के दक्षिण में एक बंदरगाह की तरफ बढ़ते वक्त एक नौका में आग लग गई। इसके बाद तटरक्षक और अन्य बचावकर्मियों ने 80 से ज्यादा यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को बचाया। हवा के कारण आग की लपटें तेजी से फैलने लगी थीं। यह नौका 400 यात्रियों की क्षमता वाली है।

विज्ञापन

तटरक्षक बल ने कहा कि केवल दो यात्रियों का कोई पता नहीं है और अधिकारी जांच कर रहे हैं कि क्या दोनों लापता हैं या उन्हें बचा लिया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक, एम/वी एशिया फिलीपीन में 49 यात्री और चालक दल के 38 सदस्य थे।

बचाए गए यात्रियों में से एक ने बताया कि ओरिएंटल मिंडोरो प्रांत के कालापन शहर से आई नौका बटांगस बंदरगाह से करीब एक किलोमीटर दूर थी, तभी नौका के दूसरे डेक से धुआं निकलने लगा और आग की लपटें उठीं। बंदरगाह से निकटता के चलते यात्रियों को तेजी से बचाने में मदद मिली। नौका पर कम से कम 16 कारें और ट्रक भी थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें