फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bangladesh: अल्पसंख्यकों पर हमलों को लेकर घिरे मोहम्मद यूनुस, न्यूयॉर्क में मीडिया के सवालों से काटी कन्नी

Tue, 24 Sep 2024 07:12 PM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क

सार

बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस इन दिनों न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा में भाग लेने गए हैं। बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय के मुताबिक, मोहम्मद यूनुस अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन से भी मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन
बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस (फाइल) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यूयॉर्क में 79वीं संयुक्त राष्ट्र महासभा में भाग लेने गए बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस अल्पसंख्यकों और हिंदुओं पर हो रहे हमलों को लेकर घिरते नजर आए। होटल से बाहर निकलते वक्त जब मीडिया ने उनसे सवाल पूछे तो मोहम्मद यूनुस ने कन्नी काटी। इस दौरान उन्हें होटल के बाहर विरोध प्रदर्शन का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन


बांग्लादेश में पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के देश छोड़ने और मोहम्मद यूनुस के अंतरिम सरकार के प्रमुख बनने के बाद अल्पसंख्यकों और हिंदूओं पर लगातार हमले हो रहे हैं। मोहम्मद यूनुस इन दिनों न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा में भाग लेने गए हैं। यहां होटल के बाहर जब भारतीय मीडियाकर्मियों ने उनसे अल्पसंख्यकों पर हो रहे हमलों को लेकर सवाल किए तो वे बचते दिखे। होटल से निकलते वक्त यूनुस के सुरक्षाकर्मी पत्रकारों को उनसे दूर करने की कोशिश करते रहे। 

इस दौरान होटल के बाहर कुछ प्रदर्शनकारियों ने यूनुस वापस जाओ के नारे भी लगाए। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि मोहम्मद यूनुस गंदी राजनीति के साथ सत्ता में आए हैं। उन्होंने बहुत सारे लोगों की हत्या के बाद सत्ता हासिल की है। एक अन्य प्रदर्शनकारी ने कहा कि हम शांति चाहते हैं। बलपूर्वक सत्ता हासिल करने के बाद यूनुस ने अल्पसंख्यकों को मारना शुरू कर दिया। वे घरों को जला रहे हैं और मस्जिदों को जला रहे हैं। अल्पसंख्यक बांग्लादेश में सुरक्षित नहीं हैं। 
विज्ञापन


बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय के मुताबिक मोहम्मद यूनुस अमेरिका में संयुक्त राष्ट्र महासभा के अलावा कई सारी बैठके करेंगे। वह अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन से भी मुलाकात करेंगे। इसके अलावा नीदरलैंड, पाकिस्तान और नेपाल के प्रधानमंत्री के साथ ही यूरोपीय संघ के अध्यक्ष, अमेरिकी विदेश मंत्री, संयुक्त राष्ट्र के महासचिव, संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार प्रमुख, विश्व बैंक के अध्यक्ष और अमेरिकी सहायता प्रशासक से भी मिलेंगे।  इसके साथ ही मोहम्मद यूनुस चीनी विदेश मंत्री वांग यी से मुलाकात करने के साथ रोहिंग्या संकट को लेकर होने वाले कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। 
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें