फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी-बाइडन मुलाकात तय: शुक्रवार को वॉशिंगटन में पहली बार होंगे रूबरू, क्वाड बैठक में भी शामिल होंगे

Mon, 20 Sep 2021 07:37 PM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

व्हाइट हाउस ने पीएम नरेंद्र मोदी की राष्ट्रपति बाइडन के साथ मुलाकात का विधिवत कार्यक्रम सोमवार को जारी कर दिया।
 
विज्ञापन
US President-elect Joe Biden and PM Modi - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 सितंबर को अमेरिका रवाना होंगे। वे वहां क्वाड देशों की शिखर बैठक व यूएन महासभा की बैठक में शरीक होंगे। सोमवार को व्हाइट हाउस ने राष्ट्रपति जो बाइडन के साथ उनकी द्विपक्षीय मुलाकात का भी कार्यक्रम तय कर दिया। पीएम मोदी व राष्ट्रपति बाइडन की 24 सितंबर को पहली प्रत्यक्ष मुलाकात होगी।

विज्ञापन


व्हाइट हाउस द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि राष्ट्रपति बाइडन ने क्वाड देशों के नेताओं की पहली प्रत्यक्ष बैठक भी आयोजित की है। इसमेें पीएम मोदी के अलावा आस्ट्रेलिया के पीएम स्कॉट मॉरिसन व जापान के पीएम योशिहिदे सुगा भी शामिल होंगे।

पीएम से पहले जयशंकर संभालेंगे मोर्चा
प्रधानमंत्री के अमेरिकी दौरे से पहले विदेश मंत्री एस जयशंकर न्यूयॉर्क में यूएनजीए से इतर कई बैठकें करेंगे। बता दें कि न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के दौरान सार्क विदेश मंत्रियों की बैठक का आयोजन होना है। इसमें भारत और पाकिस्तान के विदेश मंत्री भी शामिल होंगे। यह बैठक 25 सितंबर को होनी है। वहीं, भारत बुधवार यानी 22 सितंबर को अफगानिस्तान मुद्दे पर होने वाली जी-20 बैठक में भी हिस्सा लेगा।
विज्ञापन


ताकत से ताकत की ओर जाने का अवसर होगा: बाइडन
बाइडन ने कहा शुक्रवार को पीएम मोदी के साथ यह पहली इन-पर्सन मीटिंग होगी। भारत के साथ हमारी वैश्विक साझेदारी के दृष्टिकोण से स्वतंत्र और खुले इंडो-पैसिफिक संबंध को बनाए रखने के लिए एक साथ काम करके यह वास्तव में ताकत से ताकत की ओर जाने का अवसर होगा।

बाइडन प्रशासन की तरफ से जारी बयान में कहा कि पीएम मोदी और जो बाइडन के साथ द्विपक्षीय वार्ता में आतंकवाद के खतरे और अफगानिस्तान की स्थिति के बारे में बात करने का अवसर मिलेगा कि हम आतंकवाद जैसे दुश्मन से लड़ने के लिए एक साथ कैसे काम कर सकते हैं। आगे कहा कि अमेरिका और भारत के बीच संबंध सिर्फ सरकार से सरकार के रिश्ते से ज्यादा गहरे हैं, यह वास्तव में दो लोगों के बीच का रिश्ता है।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें