फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेक्सिकोः राष्ट्रपति का शाही विमान शादी व समारोहों के लिए किराए पर मिलेगा, नीलामी में नाकाम रहने के बाद सरकार ने लिया फैसला

Tue, 29 Mar 2022 04:48 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, मेक्सिको।

सार

मेक्सिको के राष्ट्रपति ओब्राडोर ने स्वीकारा कि उनकी सरकार विमान को बेचने में नाकाम रही, जिसे उन्होंने बहुत महंगी बताते हुए इस्तेमाल करने से इनकार कर दिया था। विमान के किराए से उसके रखरखाव का प्रबंध किया जाएगा।
विज्ञापन
मेक्सिको के राष्ट्रपति का विमान बोइंग 787-8। - फोटो : ट्विटर वीडियो स्क्रीनग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेक्सिको के राष्ट्रपति एंद्रेस मैनुएल लोपेज ओब्राडोर के विमान ‘बोइंग787-8’ की नीलामी में नाकाम रहने के बाद अब उसे शादी व समारोहों के लिए किराए पर देने का फैसला किया गया है।

विज्ञापन


राष्ट्रपति ओब्राडोर ने स्वीकारा कि उनकी सरकार विमान को बेचने में नाकाम रही, जिसे उन्होंने बहुत महंगी बताते हुए इस्तेमाल करने से इनकार कर दिया था। विमान के किराए से उसके रखरखाव का प्रबंध किया जाएगा।

राष्ट्रपति ने कहा कि वह मिलिट्री नेतृत्व वाली कंपनी विमान दे देंगे और वहीं से यह निजी व्यक्तियों के लिए किराए पर उपलब्ध होगा। मेक्सिको में लोग बेटी के 15 वर्ष के होने पर खूब पार्टियां करते हैं। राष्ट्रपति ने 2018 से ही विमान की नीलामी का प्रयास कर रहे हैं मगर उनके तमाम प्रयासों के बावजूद विमान का कोई खरीदार नहीं मिला।
विज्ञापन


विमान ‘बोइंग787-8’ का आखिरी बार इस्तेमाल पूर्व राष्ट्रपति एनरिक पेना नीतो ने ब्यूनस आयर्स ले जाने के लिए किया था, जहां वह जी-20 शिखर सम्मेलन में शिरकत करने गए थे। इस विमान की कीमत 20 करोड़ डॉलर है।

विज्ञापन

मेक्सिको में 19 लोगों की गोली मारकर हत्या

मध्य मेक्सिको में 19 लोगों की गोली मार कर हत्या कर दी गई। स्टेट अटॉर्नी जनरल (एफजीई) के कार्यालय से सोमवार को जारी किए गए बयान के मुताबिक स्थानीय समय के अनुसार रविवार रात साढ़े दस बजे यह घटना हुई।

मिचोआकन राज्य के लास टीनाजस शहर में एक आयोजन में शामिल होने आए लोगों पर यह हमला किया गया। एफजीई के मुताबिक मृतकों में 16 पुरुष और तीन महिलाएं शामिल हैं। सभी शवों पर गोलियों के निशान हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के कारणों की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें