फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ukraine Russia War: मैकडॉनल्ड्स रूस में अपने सभी रेस्तरां करेगा बंद, जानें क्या होगा 60000 से ज्यादा कर्मचारियों का

Wed, 09 Mar 2022 12:14 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन

सार

कंपनी ने एक पत्र जारी कर कहा है कि मैकडॉनल्ड्स यूक्रेन में मानव पीड़ा को नजरअंदाज नहीं कर सकता है।
विज्ञापन
मैकडॉनल्ड्स रूस में बंद कर रहा है रेस्तरां - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रूस-यूक्रेन के बीच जारी जंग का आज 13वां दिन है। वहीं कुछ मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक रूस ने यूक्रेन पर मिसाइल हमले तेज कर दिए हैं। यूक्रेन पर घातक आक्रमण के जवाब में मैकडॉनल्ड्स रूस में अपने सभी 850 रेस्तरां अस्थायी रूप से बंद कर रहा है। इससे पहले कई बड़ी कंपनियों ने अपने स्तर पर प्रतिबंध लगाए हैं। हालांकि इससे सोमवार को दोनों देशों के बीच हुई वार्ता हुई थी इसमें कोई सहमति नहीं बन पाई थी। 

विज्ञापन


मैकडॉनल्ड्स यूक्रेन में मानव पीड़ा को नजरअंदाज नहीं कर सकता
मैकडॉनल्ड्स ने अपने कर्मचारियों को एक खुला पत्र जारी किया है, इसमें मैकडॉनल्ड्स के अध्यक्ष और सीईओ क्रिस केम्पकिंस्की ने कहा है कि स्टोर बंद करना सही काम है क्योंकि मैकडॉनल्ड्स यूक्रेन में मानव पीड़ा को नजरअंदाज नहीं कर सकता है। साथ ही मैकडॉनल्ड्स ने कहा कि वह रूस में अपने 62,000 कर्मचारियों को भुगतान करना जारी रखेगी।

रूसी रेस्तरां का 84 फीसदी हिस्सा
मैकडॉनल्ड्स के पास अपने रूसी रेस्तरां का 84 फीसदी हिस्सा है। हाल ही में एक वित्तीय फाइलिंग में, कंपनी ने कहा कि रूस और यूक्रेन ने पिछले साल कंपनी के राजस्व में नौ फीसदी का योगदान दिया। कई अन्य पश्चिमी कंपनियों द्वारा खुले तौर पर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के कार्यों की निंदा की गई है।
विज्ञापन


 लोगों ने सोशल मीडिया पर गुस्सा जाहिर किया
मैकडॉनल्ड्स को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों ने अपना गुस्सा जाहिर किया था। ट्विटर पर बॉयकॉट मैकडॉनल्ड्स का ट्रैंड चला था। एक यूजर ने लिखा था कि मैकडॉनल्ड्स युद्ध के बीच बिक्री कर रहा है इसका मतलब  मैकडॉनल्ड्स यूक्रेन में पुतिन के अवैध और जानलेवा युद्ध का समर्थन करता है। एक ने लिखा कि मैं उनके रक्त बर्गर नहीं खरीदूंगा। इस शब्द को ज्यादा से ज्यादा फैलाएं। बहिष्कार से फर्क पड़ता है। #BoycottMcDonalds

केएफसी और पिज्जा हट ने बंद किया रूस में निवेश

विज्ञापन

केएफसी और पिज्जा हट ने रूस में निवेश करना बंद करने का फैसला किया है और यूक्रेन को मदद उपलब्ध कराने का वादा किया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें