फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Australia: मास्टरशेफ ऑस्ट्रेलिया के प्रतियोगी पॉल डगलस को 24 साल की जेल, 11 बच्चों का किया यौन उत्पीड़न

Fri, 17 Nov 2023 10:29 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिडनी

सार

पॉल ने 1996 से लेकर 2009 तक बच्चों का यौन उत्पीड़न किया। सजा सुनाते हुए जज ने कहा कि आरोपी ने स्वीमिंग कोच रहते हुए बच्चों के बीच ऐसा माहौल बनाया, जिसमें वह बच्चों से खुलकर यौन संबंधी बातें और मजाक करता था।
विज्ञापन
पॉल फ्रॉस्ट डगलस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मशहूर कुकिंग शो मास्टरशेफ ऑस्ट्रेलिया के प्रतियोगी पॉल डगलस को बच्चों के यौन उत्पीड़न का दोषी पाया गया है। अदालत ने पॉल डगलस को 24 साल जेल की सजा सुनायी है। पॉल पर आरोप है कि उन्होंने 10 साल से भी ज्यादा समय तक 11 बच्चों के साथ 43 बार यौन उत्पीड़न किया। सिडनी डाउनिंग सेंटर डिस्ट्रिक्ट की जज साराह हगेट ने गुरुवार को पॉल को सजा सुनायी। 
विज्ञापन


11 बच्चों से यौन उत्पीड़न का दोषी
पॉल को साल 2019 में गिरफ्तार किया गया था और गिरफ्तारी के बाद चार साल तक मुकदमे की सुनवाई चली। पॉल पर आरोप है कि सिडनी साउथवेस्ट में स्विमिंग कोच रहते हुए पॉल ने यह अपराध किए। जांच में पता चला कि पॉल ने 1996 से लेकर 2009 तक बच्चों का यौन उत्पीड़न किया। सजा सुनाते हुए जज ने कहा कि आरोपी ने स्वीमिंग कोच रहते हुए बच्चों के बीच ऐसा माहौल बनाया, जिसमें वह बच्चों से खुलकर यौन संबंधी बातें और मजाक करता था। साथ ही उसने बच्चों के माता-पिता को भी अपनी बातों से ऐसे फंसाया कि 10 साल से ज्यादा समय तक उसका अपराध छिपा रहा। पॉल पर 10 साल तक के बच्चों के यौन उत्पीड़न का आरोप साबित हुआ है। 

मास्टरशेफ ऑस्ट्रेलिया में प्रतियोगी रह चुका है पॉल
बता दें कि पॉल डगलस मास्टरशेफ ऑस्ट्रेलिया में भी शिरकत कर चुका है और शो के अंतिम चरण तक पहुंचा था। 48 वर्षीय डगलस को आरोप लगने के बाद साल 2019 में उसके सिलवेनिया स्थित घर से गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद न्यू साउथ वेल्स यूनिवर्सिटी से उसकी नौकरी चली गई। पॉल को अब जून 2047 तक जेल में रहना पड़ेगा और उसके बाद ही पॉल को जमानत मिल सकेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें