ईरान के हमले से कुछ पहले तेल अवीव में एक रेलवे स्टेशन पर आतंकी हमला भी हुआ, जिसमें कम से कम आठ लोग मारे गए हैं। इस्राइली पुलिस ने चार मौतों जबकि वहां की मीडिया ने 8 मौतों की बात कही है। इस हमले के बारे में पुलिस का कहना है कि जाफा में गोलीबारी एक संदिग्ध आतंकवादी हमला है। जबकि चिकित्साकर्मियों बताया कि इस हमले में कई लोग हताहत हुए हैं।
हमले में शामिल थे दो बंदूकधारी- सूत्र
द टाइम्स ऑफ इस्राइल के अनुसार, यह घटना शहर के जेरूसलम स्ट्रीट पर लाइट रेल ट्रेन स्टेशन के बगल में हुई है। वहीं इस गोलीबारी के बाद पुलिस और चिकित्साकर्मियों ने मौके पर मोर्चा संभाला हैं। वहीं हिब्रू मीडिया में शुरुआती रिपोर्ट अनुसार, हमले में कम से कम दो बंदूकधारी शामिल थे और इस हमले कम से कम 10 लोग घायल हैं, जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।
तेल अवीव में गोलीबारी में मरने वालों की संख्या बढ़ी
ईरान की तरफ से इस्राइल पर मिसाइलों के हमले से ठीक पहले तेल अवीव के जाफ़ा जिले में हुई गोलीबारी में कम से कम चार लोग मारे गए हैं। वहीं पुलिस ने यह भी कहा कि दो हमलावरों को मार गिराया गया है।