फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Russia-Ukraine War: यूक्रेन में रूस का ड्रोन हमला, पांच लोगों की मौत; मरने वालों में एक बच्चा भी शामिल

Thu, 05 Jun 2025 02:53 PM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव

सार

रूस ने यूक्रेन के प्रिलुकी शहर पर ड्रोन हमला किया। इस हमले में पांच लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में एक बच्चा भी शामिल है। इसके अलावा, ड्रोन हमले से शहर में छह लोग घायल भी हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह हमला अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात करने के कुछ ही घंटों बाद हुआ। 
विज्ञापन
वोलोदिमीर जेलेंस्की, व्लादिमीर पुतिन - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूक्रेन के उत्तरी शहर प्रिलुकी में बृहस्पतिवार (स्थानीय समयानुसार) सुबह रूस ने ड्रोन हमला किया। रूस के इस हमले में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि मरने वालों में एक बच्चा भी शामिल है, जिसकी उम्र एक साल थी। इस हमले में बच्चे की मां और दादी की भी मौत हो गई। 

विज्ञापन


अधिकारियों के अनुसार, सुबह करीब 5:30 बजे प्रिलुकी के एक रिहायशी इलाके में छह ड्रोनों ने हमला किया। राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने बताया कि ड्रोन हमले में जिस बच्चे की मौत हुई है, वह एक आपातकालीन कर्मचारी का पोता था। टेलीग्राम पर एक पोस्ट में जेलेंस्की ने कहा, 'बचाव दल के एक सदस्य ने अपने ही घर में हुए हमले का जवाब दिया। पता चला कि है कि शाहिद ड्रोन ने उनके घर पर हमला किया था। 

ये भी पढ़ें: Russia: यूक्रेन के ड्रोन हमले से रूस को हुआ कितना नुकसान? सैटेलाइट तस्वीरों में दिखा तबाही का मंजर
विज्ञापन


ट्रंप-पुतिन की बातचीत के कुछ घंटों बाद हुआ हमला 
यह हमला अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात करने के कुछ ही घंटों बाद हुआ। ट्रंप के अनुसार, राष्ट्रपति पुतिन ने कहा कि रूस सप्ताह के अंत में यूक्रेन द्वारा रूसी सैन्य हवाई अड्डों पर किए गए ड्रोन हमलों का जवाब जरूर देगा। 

ड्रोन हमले में छह लोग घायल हुए, अस्पताल में भर्ती
अधिकारियों के अनुसार, प्रिलुकी में हुए ड्रोन हमले में छह लोग घायल हुए हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों ने बताया कि प्रिलुकी की आबादी 50,000 है। यह शहर यूक्रेन की राजधानी कीव से करीब 100 किलोमीटर पूर्व में स्थित है। यह इलाका लड़ाई से दूर माना जाता है और यहां कोई सैन्य ठिकाना भी नहीं है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Travel Ban: ट्रंप ने 12 देशों से अमेरिका की यात्रा पर लगाया प्रतिबंध; सात राष्ट्रों के लोगों की एंट्री भी बैन

रूस ने रातभर में 103 ड्रोन हमले किए: जेलेंस्की 
राष्ट्रपति जेलेंस्की ने बताया कि रूस ने रात भर में अलग-अलग इलाकों में कुल 103 ड्रोन हमले किए हैं। इसके अलावा, एक बैलिस्टिक मिसाइल भी दागी गई। जिन इलाकों में हमले किए गए हैं, उनमें डोनेट्स्क, खार्किव, ओडेसा, सुमी, चेर्निहिव, द्निप्रो और खेरसॉन शामिल हैं। जेलेंस्की ने कहा, 'यह एक और बड़ा हमला है। यह रूस पर कड़े प्रतिबंध लगाने और सामूहिक रूप से दबाव डालने का एक और कारण है।'

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें