फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistan Bus Accident: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में बस दुर्घटना; छह की मौत, 50 घायल

Sun, 10 Sep 2023 12:46 PM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, लाहौर

सार

पाकिस्तान में सड़क दुर्घटनाएं आम हैं। अगस्त में पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में ईंधन टैंक ले जा रही एक पिक-अप वैन से टकराने के बाद एक यात्री बस में आग लगने से 18 लोगों की मौत हो गई थी और 16 अन्य घायल हो गए थे।
विज्ञापन
Accident - फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में रविवार को तेज रफ्तार बस पलट गई। हादसे में कम से कम छह लोगों की मौत हो गई और 50 अन्य घायल हो गए। बस एक धार्मिक सभा के लिए ईसाई तीर्थयात्रियों को ले जा रही थी। हादसा लाहौर से करीब 50 किलोमीटर दूर शेखूपुरा में हुआ।

विज्ञापन


अधिकारियों के मुताबिक, बस ईसाई तीर्थयात्रियों को मरियमाबाद में राष्ट्रीय मैरियन श्राइन में धार्मिक सभा के लिए ले जा रही थी। खानका डोगरान, शेखुपुरा में एक मोड़ पर बस पलट गई। पुलिस और बचाव अधिकारी मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। 

उन्होंने बताया कि छह यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है। बस में क्षमता से ज्यादा 60 यात्री सवार थे। मोड़ लेते समय चालक ने तेज रफ्तार वाहन पर से नियंत्रण खो दिया।
विज्ञापन


पंजाब के कार्यवाहक मुख्यमंत्री मोहसिन नकवी ने दुर्घटना में लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया और स्वास्थ्य अधिकारियों को घायलों को सर्वोत्तम उपचार प्रदान करने का निर्देश दिया। मरियमाबाद में राष्ट्रीय मैरियन श्राइन 1949 से मैरी के जन्मोत्सव के लिए वार्षिक तीर्थयात्रा का स्थल रहा है। मरियमाबाद को 'मैरी शहर' के नाम से भी जाना जाता है।

पाकिस्तान में सड़क दुर्घटनाएं आम हैं। अगस्त में पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में ईंधन टैंक ले जा रही एक पिक-अप वैन से टकराने के बाद एक यात्री बस में आग लगने से 18 लोगों की मौत हो गई थी और 16 अन्य घायल हो गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें