फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रिटेन: गणेश चतुर्थी घटना में पुलिस पर हमले के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार; जानें पूरा मामला

Wed, 20 Sep 2023 11:30 PM IST
शिव शरण शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

इससे पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें लीसेस्टर में गणेश चतुर्थी समारोह के दौरान एक पुजारी के साथ पुलिस अधिकारी द्वारा दुर्व्यवहार करने का दावा किया गया था।
विज्ञापन
हथकड़ी - फोटो : पिक्साबे
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्रिटेन के लीसेस्टर शहर में एक आपातकालीन कर्मचारी पर हमला करने के संदेह में एक 55 साल के व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। ब्रिटेन पुलिस ने इस बारे में जानकारी दी है। ब्रिटेन पुलिस ने बताया कि ये कार्रवाई सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर की गई है। इसमें लीसेस्टर शहर में गणेश चतुर्थी समारोह के दौरान कथित तौर पर भारतीय मूल के पुरुषों और महिलाओं के एक समूह और एक पुलिस अधिकारी के बीच विवाद होता दिख रहा है। 
विज्ञापन


लीसेस्टरशायर पुलिस ने कहा कि उस व्यक्ति को सोमवार शाम को हिरासत में लिया गया था और पूछताछ के बाद उसे रिहा कर दिया गया। दरअसल, इससे पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें लीसेस्टर में गणेश चतुर्थी समारोह के दौरान एक पुजारी के साथ पुलिस अधिकारी द्वारा दुर्व्यवहार करने का दावा किया गया था। एक मिनट से अधिक लंबे वीडियो को हिंदू समूह इनसाइट यूके द्वारा मंगलवार को एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर साझा किया गया था। 

हिंदू समूह इनसाइट यूके ने इस वीडियो में पुलिसकर्मी की पहचान लीसेस्टर पुलिस के एडम अहमद के रूप में की थी। साथ ही यह भी कहा गया था कि अधिकारी ने शांतिपूर्ण हिंदू भक्तों के साथ अभद्र व्यवहार किया।
विज्ञापन


वहीं, अब पुलिस ने कहा है कि उसके अधिकारियों ने घटना का विवरण जुटाने के लिए लोगों से संपर्क किया है। लीसेस्टरशायर पुलिस ने एक बयान में कहा  कि हम पुष्टि कर सकते हैं कि 55 साल के एक व्यक्ति को 18 सितंबर को लीसेस्टर के बेलग्रेव रोड पर एक आपातकालीन कर्मचारी पर हमला करने के संदेह में गिरफ्तार किया गया था। 

उन्होंने कहा कि जुलूस निकाले की अनुमति से संबंधित कुछ पूछताछ की जानी थी। इसलिए अधिकारियों ने आयोजक से विवरण जुटाने के लिए संपर्क किया था। इस दौरान एक घटना हुई, जहां उस व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया था। अब यह जांच का विषय है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें