US: ब्रिटिश भारतीय उपन्यासकार और निबंधकार सलमान रुश्दी को चाकू मारने के आरोपी ने मंगलवार को एक याचिका को खारिज कर दिया, जिससे उसकी राज्य जेल की अवधि कम हो जाती, लेकिन उस पर संघीय आतंकवाद से संबंधित आरोप लग जाता।
लेखक सलमान रुश्दी पर हमले के आरोपी ने खुद के जेल की सजा कम होने वाली याचिका को खारिज कर दिया। दरअसल इससे आरोपी की सजा 25 साल के बजाय 20 साल हो जाती, लेकिन उस पर संघीय आतंकवाद से संबंधित आरोप लग जाता। 26 साल के आरोपी हादी मतार को 2022 के हमले के बाद से बिना जमानत के हिरासत में रखा गया है, जिसमें उस पर सलमान रुश्दी पर एक दर्जन से अधिक बार चाकू से हमला करने और एक आंख से अंधा करने का आरोप है। ये वारदात उस वक्त हुई थी जब प्रशंसित लेखक पश्चिमी न्यूयॉर्क में चौटाउक्वा संस्थान में व्याख्यान देने के लिए मंच पर खड़े थे।
विज्ञापन
कैसे कम होती आरोपी की सजा?
आरोपी हादी मतार के वकील, नाथनियल बैरोन ने पुष्टि की कि हादी मतार ने मंगलवार को मेविल, न्यूयॉर्क में समझौते को खारिज कर दिया। इस समझौते के अनुसार मतार को चौटाउक्वा काउंटी में हत्या के प्रयास के लिए दोषी ठहराया जाना था, जिसके बदले में उसे अधिकतम 25 साल की जेल की सजा की जगह 20 साल की सजा मिलनी थी। वकीलों ने कहा कि इसके लिए उन्हें एक नामित आतंकवादी संगठन को भौतिक सहायता प्रदान करने के प्रयास के संघीय आरोप में भी दोषी होना पड़ेगा। जिसके परिणामस्वरूप अतिरिक्त 20 साल की सजा हो सकती है।
सलमान रुश्दी ने खुद बताया हमले का विवरण
बता दें कि लेखक सलमान रुश्दी ने एक संस्मरण में इस हमले और उसके बाद चोट से उबरने का विवरण दिया है। बता दें कि ईरान के तत्कालीन सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खुमैनी की तरफ से 1989 में सलमान रुश्दी के उपन्यास 'द सैटेनिक वर्सेज' को लेकर उनके खिलाफ एक फतवा जारी किया था। जिसके बाद कई सालों तक सलमान रुश्दी ने छिपने में बिताए थे। 'द सैटेनिक वर्सेज' जिसे कुछ मुसलमान ईशनिंदा मानते हैं।
विज्ञापन
कौन है आरोपी हादी मतार?
हादी मतार का जन्म अमेरिका में हुआ था, लेकिन उनके पास लेबनान की दोहरी नागरिकता है, जहां उनके माता-पिता का जन्म हुआ था। उसकी मां का कहना है कि उनका बेटा 2018 में लेबनान में अपने पिता से मिलने के बाद अलग-थलग हो गया था। वहीं सलमान रुश्दी ने अपने संस्मरण में लिखा है कि उन्होंने एम्फीथिएटर में एक आदमी को अपनी ओर दौड़ते हुए देखा, मैं बस वहीं खड़ा रहा और उसे खुद को मारने दिया। जिसके बाद उन्हें रुश्दी को एयर लिफ्ट करके एक अस्पताल में भर्ती कराया गया।