फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलाला का निकाह: असर मलिक से रचाया ब्याह, जानिए कौन हैं असर और करते हैं क्या

Wed, 10 Nov 2021 06:18 PM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

लड़कियों की शिक्षा के हित में और आतंक के खिलाफ आवाज बुलंद करने वाली मलाला ने लंदन के बर्मिंघम स्थित अपने घर में निकाह समारोह आयोजित किया।
विज्ञापन
मलाला व असर मलिक ने थामा हाथ - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नोबेल शांति पुरस्कार विजेता मलाला यूसुफजई ने मंगलवार को ट्वीट कर बताया कि उसने पाकिस्तान क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड पीसीबी के जनरल मैनेजर व उद्यमी असर मलिक से शादी कर ली है। मलाला ने इसे अपने जीवन का बेहद अनमोल दिन बताया। 

विज्ञापन


लड़कियों की शिक्षा के हित में और आतंक के खिलाफ आवाज बुलंद करने वाली मलाला ने लंदन के बर्मिंघम स्थित अपने घर में निकाह समारोह आयोजित किया। असर मलिक के सोशल मीडिया प्रोफाइल्स के मुताबिक वह उद्यमी हैं। फिलहाल वह पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के जनरल मैनेजर हैं। 

क्रिकेट में मलिक की गहरी रुचि है। वह पाकिस्तान टी20 लीग में मुल्तान सुल्तांस टीम के लिए खिलाड़ी तैयार करने का कार्यक्रम बना चुके हैं। असर 2020 से पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के साथ काम कर रहे हैं। पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि असर को गली क्रिकेट में बहुत दिलचस्पी है। वह गली के क्रिकेट से टैलेंट निकालने के लिए भी जाने जाते हैं।
विज्ञापन


असर मलिक ने स्कूली शिक्षा लाहौर से पूरी की है। वह एचिन्सन कॉलेज, लाहौर में पढ़े हैं। उन्होंने लाहौर यूनिवर्सिटी ऑफ मैनेजमेंट साइंसेज से स्नातक किया था। 

आतंकियों ने सिर में मारी थी गोली
17 साल की उम्र में मलाला सबसे कम उम्र की नोबेल शांति पुरस्कार विजेता बनीं। साल 2012 में उन्हें 15 साल की उम्र में लड़कियों की शिक्षा के अधिकार के लिए अभियान चलाने के कारण तालिबान ने सिर में गोली मार दी थी। हालांकि, वह इलाज के बाद इस हमले में बच गईं और इसके बाद से ही महिलाओं के अधिकारों के संघर्ष के लिए एक वैश्विक प्रतीक बन गईं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें