Nepal: गोरखा राइफल्स के रेजिमेंट 3 के युद्ध सेवा मेडल (वाईएसएम) से सम्मानित कर्नल मेजर जनरल चरणजीत सिंह देवगन ने नेपाल सेना के सेनाध्यक्ष जनरल अशोक राज सिग्देल से मुलाकात की और भारत व नेपाल के सैन्य संबंधों पर चर्चा की।
गोरखा राइफल्स के रेजिमेंट 3 के मेजर जनरल चरणजीत सिंह देवगन ने शनिवार को नेपाल सेना के प्रमुख जनरल अशोक राज सिग्देल से मुलाकात। उन्होंने भारत-नेपाल सैन्य संबंधों पर चर्चा की। भारतीय दूतावास ने एक बयान में यह जानकारी दी।
विज्ञापन
दूतावास ने एक बयान में कहा, गोरखा राइफल्स के रेजिमेंट 3 के युद्ध सेवा मेडल (वाईएसएम) से सम्मानित कर्नल मेजर जनरल चरणजीत सिंह देवगन ने नेपाल सेना के सेनाध्यक्ष जनरल अशोक राज सिग्देल से मुलाकात की और भारत व नेपाल के सैन्य संबंधों पर चर्चा की। देवगन ने अपनी छह दिन दिवसीय आधिकारिक नेपाल यात्रा के तहत सिग्देल से नेपाल सेना के मुख्यालय में मुलाकात की। बैठक में उन्होने सेना के बीच संपर्क को और मजबूत करने के उपायों पर चर्चा की।
बयान के मुताबिक, देवगन ने नेपाल में पूर्व सैनिकों की भलाई के लिए किए गए प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि रक्षा विभाग की टीम ने द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। देवगन 30 सितंबर को नेपाल पहुंचे थे, जहां उनका स्वागत कर्नल वी. सुब्रमण्यम ने त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
नेपाल यात्रा के दौरान देवगन ने पोखरा का भी दौरा किया और वहां वीरता पुरस्कार विजेताओं को सम्मानित किया। उन्होंने हिमालयी राष्ट्र में रक्षा शाखा और पूर्व सैनिक अंशदायी स्वास्थ्य योजना (ईसीएचएस) पॉलिक्लिनिक्स की विभिन्न शाखाओं का भी दोरा किया और पूर्व सैनिकों की भलाई में ईसीएचएस नेपाल की पहुंच को आगे बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया।