फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Paris: खाली कराया गया लौवर संग्रहालय और वर्साय पैलेस; बम की धमकी के बाद उठाया गया ये कदम

Sat, 14 Oct 2023 08:39 PM IST
शिव शरण शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेरिस

सार

एक अधिकारी ने कहा कि धमकी मिलने के बाद महल और उसके उद्यानों को खाली कराया गया है, जबकि पुलिस क्षेत्र की जांच कर रही है। बम की धमकी मिलने के बाद लौवर में चेतवानी अलार्म बजा दिए गए और तेजी के साथ पूरे क्षेत्र को खाली करा दिया गया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बम की धमकी मिलने के बाद पेरिस के लौवर संग्रहालय और वर्साय पैलेस से शनिवार को आगंतुकों और कर्मचारियों को हटा दिया गया। पेरिस पुलिस को दोनों परिसरों को बम से उड़ाने की लिखित धमकी मिली थी। इसके बाद अधिकारियों ने संग्रहालय की तलाशी ली।

विज्ञापन

एक संदिग्ध चरमपंथी की ओर से स्कूल में की गई घातक चाकूबाजी के बाद फ्रांस सरकार उच्च सुरक्षा अलर्ट जारी किया है।

एक अधिकारी ने कहा कि धमकी मिलने के बाद महल और उसके उद्यानों को खाली कराया गया है, जबकि पुलिस क्षेत्र की जांच कर रही है। बम की धमकी मिलने के बाद लौवर में चेतवानी अलार्म बजा दिए गए और तेजी के साथ पूरे क्षेत्र को खाली करा दिया गया। ऑनलाइन पोस्ट किए गए वीडियो में लोगों को निकलते हुए दिखाया गया है, कुछ जल्दबाजी में और कुछ तस्वीरें लेने के लिए रुक रहे हैं, अन्य स्पष्ट रूप से भ्रमित हैं कि क्या हो रहा है।

शुक्रवार को स्कूल पर हुए हमले के बाद फ्रांसीसी सरकार ने खतरे की चेतावनी का स्तर बढ़ा दिया है और सुरक्षा बढ़ाने के लिए 7,000 सैनिकों को तैनात कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें