अमेरिका में भी कोरोना वायरस का कहर कम नहीं हुआ है। रोज नए केस आना और नए वैरिएंट का मिलना चिंता बढ़ा रहा है। बच्चों की कोरोना से रक्षा करने लिए लॉस एंजिल्स स्कूल बोर्ड के वोट पड़े, इसमें ये फैसला निकला कि 12 वर्ष और उससे अधिक उम्र के पात्र छात्रों के लिए कोविड19 वैक्सीन को अनिवार्य हो।
अमेरिका में 20 सितंबर से लग सकती है बूस्टर डोज
फाइजर व बायोटेक द्वारा बनाई गई कोरोना वैक्सीन अमेरिका में लोगों को बूस्टर डोज के तौर पर दी जा सकती है। व्हाइट हाउस इसकी तैयारी में जुट गया है। सूत्रों के मुताबिक, कोविड-19 की बूस्टर डोज योजना इसी महीने से शुरू हो सकती है।
जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रपति जो बाइडन 20 सितंबर को 100 मिलियन बूस्टर शॉट्स लांच कर सकते हैं, लेकिन फाइजर के अलावा अन्य वैक्सीन निर्माता कंपनियां इस मांग को पूरा नहीं कर पा रहीं हैं।
अभी तक केवल मॉडर्ना की ओर से बूस्टर शॉट्स के लिए आंकड़े जमा कराने शुरू किए गए हैं। कंपनी ने बताया कि शुक्रवार तक उसने पूरा डाटा उपलब्ध करा दिया था। सूत्रों की मानें तो फाइजर के बूस्टर शॉट के लिए विशेषज्ञों का एक पैनल 17 सितंबर को बैठक सकता है।
बूस्टर शॉट की मांग ज्यादा आपूर्ति कम
व्हाइट हाउस के मुख्य चिकित्सा सलाहकार डॉ. एंथोनी फौजी ने इंग्लिस चैनल को दिए गए साक्षात्कार में बताया कि 20 सितंबर तक मॉडर्ना की पूरी जानकारी उपलब्ध होना मुश्किल है, हो सकता है कि उसे कुछ और सप्ताह लग जाएं। उधर, जॉनसन एंड जॉनसन ने भी अभी तक बूस्टर शॉट के लिए आवेदन नहीं किया है। जबकि, पिछले सप्ताह बयान दिया था कि उसकी इस विषय पर एफडीए के साथ बात चल रही है।