फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल में भी लॉकडाउन 18 मई तक बढ़ा, उड़ानें 31 मई तक बंद रहेंगी

Wed, 06 May 2020 11:27 PM IST
श्रीधर मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : PTI
विज्ञापन

नेपाल ने भी अपने देश में लॉकडाउन 18 मई तक बढ़ा दिया है। सभी अंतरराष्ट्रीय उड़ानें भी 31 मई तक बंद रहेंगी। नेपाल ने भारत की तरह लॉकडाउन में किसी भी तरह की रियायत देने या इसे जोन में बांटने के प्रस्ताव को पूरी तरह खारिज कर दिया है।

विज्ञापन


कोविड-19 नियंत्रण के लिए बनाई गई उच्चस्तरीय समन्वय समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए नेपाल के प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली ने साफ तौर पर कहा कि अभी भारत से लगे हुए सीमाई इलाकों में कोविड-19 का खतरा बहुत ज्यादा है। यहां से संक्रमण नेपाल आने की बहुत आशंका है। ऐसे में किसी भी तरह का जोखिम मोल लेना ठीक नहीं है।

बैठक में लॉकडाउन का और सख्ती से पालन करवाने और लोगों में घर में ही रहने की जागरूकता पैदा करने के तरीकों पर भी विचार किया गया। 24 मार्च से चल रहे लॉकडाउन के तहत आने वाली परेशानियों के साथ-साथ अब तक की स्थितियों पर समीक्षा भी की गई और इसे बढ़ाने के अलावा फिलहाल किसी और विकल्प पर कोई चर्चा नहीं हुई।
विज्ञापन


पर्यटन, नागरिक उड्डयन और संस्कृति मंत्री योगेश भट्टाराई के मुताबिक बैठक में यह प्रस्ताव भी आया कि भारत की ही तरह ग्रीन, ऑरेंज और रेड जोन बनाकर लॉकडाउन धीरे धीरे खोलने की प्रक्रिया शुरू की जाए, लेकिन प्रधानमंत्री ओली ने साफ तौर पर कहा कि इसके लिए अभी सही वक्त नहीं है। भारत में कोविड-19 के मामले लगातार बढ़ रहे हैं और वहां यह प्रयोग अभी सफल होता नहीं दिख रहा, इसलिए अभी पूरी तरह लॉकडाउन ही एकमात्र रास्ता है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें