फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका : विधि विशेषज्ञों ने चेताया- टेक्सास के गर्भपात कानून को रोकना आसान नहीं होगा

Fri, 10 Sep 2021 06:45 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, वाशिंगटन

सार

टेक्सास के गर्भपात कानून को रोकना के बारे में विधि विशेषज्ञों ने कहा कि भले ही यह भविष्य में असांविधानिक पाया जाए लेकिन  इसे लागू न होने देना एक कठिन कानूनी लड़ाई हो सकती है। राष्ट्रपति जो बाइडन ने न्याय विभाग को इसे रोकने का रास्ता खोजने के निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन
गर्भपात कानून - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टेक्सास के गर्भपात कानून को रोकना अमेरिकी सरकार के लिए बहुत आसान नहीं होगा। विधि विशेषज्ञों ने चेताया है कि भले ही यह अंत में असांविधानिक पाया जाए लेकिन इसे लागू न होने देना एक कठिन कानूनी लड़ाई हो सकती है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि कानून की निंदा कर चुके खुद राष्ट्रपति जो बाइडन ने न्याय विभाग को इसे रोकने का रास्ता खोजने के निर्देश दिए हैं। अटॉर्नी जनरल मैरिक गारलैंड का कहना है कि उनके अभियोजक विकल्प तलाश रहे हैं।

बताया जा रहा है कि अमेरिकी कांग्रेस में इन दिनों सिर्फ व्हाइट हाउस ही नहीं बल्कि डेमोक्रेट्स की ओर से भी कानून के खिलाफ दबाव बनाया जा रहा है। वे चाहते हैं कि गारलैंड किसी भी तरह इसके खिलाफ कार्रवाई करें। लेकिन जानकार बड़ा सवाल उठा रहे है कि न्याय विभाग इसे लेकर कैसे और क्या कदम उठा सकता है।
विज्ञापन


अब तक अटॉर्नी जनरल ने इतना ही कहा है कि संघीय अधिकारी गर्भपात कराने की कोशिश करने वाली महिला और उसका साथ देने वालों के खिलाफ किसी भी तरह की हिंसा बर्दाश्त नहीं करेंगे। इसके लिए फ्रीडम ऑफ एक्सेस टू द क्लीनिकल एंट्रेस एक्ट (फेस) कानून के क्रियान्वयन का हवाला दिया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें