फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाली प्रधानमंत्री ओली बोले, भारत से कब्जे वाली जमीन वापस लेंगे

Sat, 15 Feb 2020 08:44 PM IST
Trainee Trainee वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू
विज्ञापन
के.पी. शर्मा ओली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने शनिवार को संसद की बैठक में बताया कि नेपाल सरकार भारत के कब्जे वाली जमीन को वापस लेने की तैयारी में है। प्रतिनिधि सभा की बैठक में प्रधानमंत्री ओली ने यह जवाब कांग्रेस सांसद दिलेन्द्र प्रसाद बडू द्वारा भारत के कब्जे वाले नेपाली भू-भाग अतिक्रमण से संबंधित सवाल पर दिया। 

विज्ञापन


शनिवार को संसद में ओली के विशेष संबोधन के वाद कांग्रेस के सांसद बडू ने नेपाल के दार्चुला स्थित कालापानी, लिपुलेक और लिम्पियाधुरा को भारत द्वारा कब्जा किए जाने के विषय में सवाल पूछा था। ओली ने प्रश्न के जवाब में कहा कि इस बारे में भारत के साथ कूटनीतिक पहल की जा रही है।

उन्होंने कहा कि नेपाल अपना भूभाग नहीं छोडे़गा। अभी मुख्य रूप से उठाए गए सवाल काली नदी के उदगम स्थल, लिम्पियाधुरा क्षेत्र, लिपुलेक क्षेत्र और काला पानी के विषय में है। तथ्यों के अनुसार यह भू-भाग नेपाल का ही है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच सीमा से संबंधित वार्ता के लिए नेपाल अकेले ही समय तय नहीं कर सकता है।
विज्ञापन


दोनों ओर से विचार-विमर्श करके ही वार्ता का समय तय किया जा सकता है। प्रधानमंत्री ओली ने कहा कि यह सरकार वार्ता में समानता, भौगोलिक अखंडता के सवाल पर कोई अनुचित समझौता नही करेगा।
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें