फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनिया की सबसे शक्तिशाली महिला हैं एंजेला मर्केल, लेकिन जीवन बेहद साधारण

Sat, 23 Feb 2019 12:36 PM IST
Shilpa Thakur वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल
विज्ञापन
जर्मनी के चांसलर पद पर 2005 से काबिज एंजेला मर्केल दुनिया की तीसरी सबसे शक्तिशाली हस्ती हैं। उन्हें दुनिया की सबसे शक्तिशाली महिला भी कहा जाता है। उनके बारे में ये सब जानने से ऐसा लगता है कि उनका रहन सहन भी काफी अलग होगा। लेकिन ऐसा नहीं है, वह बेहद ही साधारण जीवन जीती हैं। माना जाता है कि उन्होंने शासकीय सुविधाओं का लाभ ना के बराबर उठाया है।
विज्ञापन

2 of 5
Angela Merkel
पोलैंड के एक शाही परिवार की एंजेला पहले एंजेला कासनर के नाम से जानी जाती थीं। मर्केल उनके पहले पति का सरनेम था, जिनसे उनकी शादी साल 1977 में हुई। लकिन चार साल बाद ही उनका तलाक हो गया। एंजेला के समर्थक उन्हें मुट्टी कहकर पुकारके हैं, जिसका मतलब मां होता है। वह कॉलेज के दिनों में अपनी पॉकेट मनी के लिए बारटेंडर का काम करती थीं। वह फिजिक्स में डिग्री ले चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 5
एंजेला मार्केल - फोटो : dfg
एंजेला को उनके बातूनी होने के कारण साल 1970 में स्टेसी (ईस्ट जर्मन सीक्रेट पुलिस) मेंं असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए मना कर दिया गया था। एंजेला की तरह उनके पति जोआसिम सॉर भी बेहद साधारण जीवन जीते हैं। वह बर्लिन यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर के तौर पर कार्यरत हैं और पब्लिसिटी से दूर रहते हैं। यहां तक कि वह एंजेला के चांसलर बनने के वक्त भी मौजूद नहीं थे।

4 of 5
Donald Trump and Angela Merkel
शक्तिशाली हस्तियों की सूची में शामिल होने के बावजूद भी धन के मामले में एंजेला बेहद सामान्य हैं। शक्तिशाली शख्सियतों में सबसे अधिक संपत्ति नेटवर्थ 2597 अरब रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुलिन के पास है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नेटवर्थ 1649 अरब है। बता दें ये राशि ट्रंप द्वारा ही जारी की गई है। वहीं एंजेला मर्केल की नेटवर्थ महज 74 करोड़ रुपये है। इसमें एंजेला का घर और गाड़ी भी शामिल है। ये आंकड़े सेलिब्रिटी नेटवर्थ द्वारा जारी किए गए हैं। 
विज्ञापन

5 of 5
angela markel
एंजेला सरकारी आवास में नहीं रहतीं, वह चार मंजिला इमारत के अपने अपार्टमेंट में रहती हैं। एक स्थानीय वुमंस मैग्जीन हॉयटे वोखे ने एंजेला के घर की तस्वीरें पब्लिश की थीं। उनका घर बेहद ही खूबसूरत है। फैशन के मामले में भी एंजेला काफी साधारण हैं। 

वह बोसिआ ब्रैंड की घड़ी पहनती हैं, जो महज 7000 रुपये से भी कम कीमत की है। एंजेला के पास जर्मन ब्रैंड की मर्सिडीज एस क्लास के अलावा फोर्ड और बैंटले की कार हैं। जिनकी कीमत 8 करोड़ रुपये है। वहीं सरकार की ओर से उन्हें काले रंग की एक गाड़ी मुहैया कराई गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next