फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिरेकल गार्डन, जहां रेगिस्तान में भी खिलते हैं करोड़ों फूल, मंडराती हैं 15 हजार प्रजाति की तितलियां

Sun, 12 Aug 2018 01:09 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
आज हम आपको दुनिया के एक ऐसे गार्डन के बारे में बताने जा रहे हैं जिसका नाम है मिरेकल गार्डन। रेगिस्तान के बीचों बीच बना ये गार्डन पूरी दुनिया में सबसे बड़े फूलों के बगीचे के लिए मशहूर है। दुबई में स्थित इस गार्डन में कई तरह की आकृति के साथ फूलों को लगाया गया है। जैसे इंद्रधनुष की आकृति, पवन चक्की की आकृति और ताजमहल की आकृति।
विज्ञापन

72,000 वर्ग मीटर में फैला है गार्डन

2 of 9
ये मिरेकल गार्डन 72,000 वर्ग मीटर के लंबे चौड़े इलाके में फैला हुआ है। जिसके करीब 18 एकड़ के दायरे में फूल लगे हुए हैं। यह गार्डन दुनिया का सबसे बड़ा फ्लावर गार्डन है।
विज्ञापन

खिले हैं 4 करोड़ 50 लाख फूल

3 of 9
रेगिस्तान के बीचों बीच बने इस गार्डन में 4 करोड़ 50 लाख फूल लगे हैं। इस गार्डन को देखकर ऐसा लगता है जैसे यहां फूलों की नदियां बह रही हों।

बना है छोटा सा तालाब भी

4 of 9
इस गार्डन में एक छोटा सा तालाब भी बना है जो इसकी खूबसूरती में चार चांद लगाता है। पहले पर्यटकों को यहां तक पहुंचने में मुसीबतों का सामना करना पड़ता था लेकिन अब वह डेजर्ट सफारी से यहां पहुंच सकते हैं। 
विज्ञापन

फूलों को एक शेप में उगाया गया है

5 of 9
मिरेकल गार्डन में 10 हजार से भी ज्यादा प्रजाति के फूलों को देखा जा सकता है। यहां ताजमहल का स्ट्रक्चर, महल, मोर, हट और फूलों की नदियां देखने को मिलती हैं।
विज्ञापन

बारिश के मौसम में और भी अद्भुत होता है नजारा

6 of 9
बारिश के मौसम में गार्डन का नजारा आम दिनों से भी ज्यादा अद्भुत होता है। उस दौरान यहां बड़े आकार में शाखाएं फैल जाती हैं। कई कृत्रिम शाखाओं की सहायता से करोड़ों फूलों को ऊपर नीचे फैलाया गया है।
विज्ञापन

15 हजार प्रजाति की तितलियां भी मिलेंगी

7 of 9
इस मिरेकल गार्डन में एक बटरफ्लाई गार्डन भी है। जहां फूलों पर रंग बिरंगी 15 हजार प्रजाति की तितलियां मंडराती रहती हैं। जिससे यहां की खूबसूरती कई गुना तक बढ़ जाती है।

हर रोज 2 लाख गैलन पानी का इस्तेमाल

8 of 9
गार्डन में फूलों को सींचने के लिए रोजाना 2 लाख गैलन पानी का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन ये पानी वेस्ट वॉटर होता है।
विज्ञापन

थक जाने पर फूलों के बीच में सोने का भी है इंतजाम

9 of 9
यहां घूमने फिरने के दौरान अगर कोई थक जाए तो उनके आराम करने के लिए खास तरह के कमरे उपलब्ध कराए गए हैं। जिस कारण लोगों को फूलों के बीच में सोने को मिलता है। यहां हर रोज फूलों से बने स्ट्रक्चर बदले जाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें