फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UK: रिपोर्ट का दावा- प्रिंस हैरी के साथ सुलह करना चाहते हैं किंग चार्ल्स, बातचीत के दरवाजे खुले रखे

Wed, 04 Jan 2023 06:43 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि है किंग के करीबियों ने इस बात पर जोर दिया कि पिछले कुछ वर्षों में संचार के माध्यमों को खुला रखते हुए उन्होंने हमेशा स्पष्ट किया है कि वह अपने दोनों बेटों से कितना प्यार करते हैं।
विज्ञापन
King Charles III, Prince Harry - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किंग चार्ल्स- तृतीय कथित तौर पर अपने सबसे छोटे बेटे प्रिंस हैरी के साथ सुलह करने के लिए तैयार है। ब्रिटेन के शाही परिवार और प्रिंस हैरी, उनकी पत्नी मेघन के बीच संबंध काफी समय से खराब हैं। एक छह पन्नों की रिपोर्ट का हवाला देते हुए टेलीग्राफ ने अपने लेख में बताया है कि किंग चार्ल्स, प्रिंस हैरी के लिए संचार के सभी माध्यमों को खुला रखना चाहते हैं। 

विज्ञापन


रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि हैरी के कैलिफोर्निया में होने के बावजूज किंग के करीबियों ने इस बात पर जोर दिया कि पिछले कुछ वर्षों में संचार के माध्यमों को खुला रखते हुए उन्होंने हमेशा स्पष्ट किया है कि वह अपने दोनों बेटों से कितना प्यार करते हैं। प्रिंस हैरी ने भी हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा है कि वह अपने भाई और पिता को वापस चाहते हैं। प्रिंस हैरी आने वाले सप्ताहांत में दो 'टेल ऑल इंटरव्यू' में बैठने के लिए तैयार हैं। 


अमेरिकी आउटलेट फॉक्स न्यूज के मुताबिक, प्रिंस हैरी ने यह भी आरोप लगाया कि यह कहानियां तब गढ़ी गईं, जब उन्होंने और उनकी पत्नी मेघन मार्कल ने शाही कर्तव्यों से पीछे हटने का प्रयास किया। 10 जनवरी को हैरी के संस्मरण स्पेयर का विमोचन होना है। लेकिन उससे पहले 8 जनवरी को दोनों 'टेल ऑल इंटरव्यूज' प्रसारित होंगे। वह आईटीवी के '60 मिनट' इंटरव्यू में वह टॉम ब्रैडबी और एंडरसन कूपर के साथ बात करते हुए नजर आएंगे। आईटीवी इंटरव्यू के प्रोमो क्लिप में हैरी यह कहते हुए दिखाई दे रहे हैं कि उन्होंने सुलह (पिता और भाई के साथ) करने की बिल्कुल भी इच्छा नहीं दिखाई है।
विज्ञापन


फॉक्स न्यूज ने बताया कि हैरी ने किंग चार्ल्स और प्रिंस विलियम के बारे में कहा कि वह अपने पिता को वापस पाना चाहते हैं और अपने भाई को वापस लेना चाहते हैं।  सीबीएस न्यूज के मुताबिक, हैरी ने कहा, हर बार जब मैने इसे निजी तौर पर रखने का प्रयास किया, तो मेरे और मेरी पत्नी के खिलाफ ब्रीफिंग, लीक और कहानियां गढ़ी गईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें