ब्रिटेन के उपनिवेशवाद को समझने का ‘प्रिज्म’ बन गया कोहिनूर हीरा
‘कोहिनूर: द हिस्ट्री ऑफ द वर्ल्ड्स मोस्ट इनफेमस डायमंड’ किताब की सह लेखिका अनीता आनंद ने कहा कि राज्याभिषेक समारोह में कोहिनूर का दिखाई न देना ब्रिटिश राज की नई हकीकत को रेखांकित करता है। उन्होंने कहा, कोहिनूर हीरा उपनिवेशवाद को समझने का ‘प्रिज्म’ बन गया है। उन्होंने कहा, क्वीन कैमिला का राज्याभिषेक में बिना कोिहनूर के ताज पहनने का फैसला ब्रिटेन में उपनिवेशवाद की संवेदनशीलता को झलकाता है। मुंबई के डब्बावालों ने किंग चार्ल्स के राज्याभिषेक से पहले उन्हें पारंपरिक ‘पुनेरी पगड़ी’ और पारंपरिक स्टॉल ‘उपर्ने’ भेजा है।
कैडबरी ने लिस्टेरिया के डर से वापस मंगाई चॉकलेट, छह उत्पादों की वापस कर ले सकते हैं राशि
गंभीर इलाजयोग्य बीमारी के लिए जिम्मेदार लिस्टेरिया मोनोसाइटोजेन्स के संभावित संदूषण के चलते कैडबरी ने ब्रिटेन में अपने चॉकलेट के कुछ बैच वापस मंगाए हैं। कैडबरी लाइसेंस के तहत उत्पादन करने वाले जर्मन डेयरी ब्रांड मुलर ने एहतियात के तौर पर यह कदम उठाया है। बयान के अनुसार, 6 उत्पादों- डेम चॉकलेट, क्रंची चॉकलेट, फ्लेक, डेयरी मिल्क बटन्स, डेयरी मिल्क चंक्स और कैडबरी हीरोज को 17-18 मई की मेड बाय की सूची के साथ बाजार में उतारा गया था। जिन लोगों ने इन्हें खरीदा है, उनसे इसका सेवन न कर स्टोर में लौटा कर राशि प्राप्त करने का आग्रह किया गया है।