लाल दानव बन गया था सितारा
लाल दानव बन जाने के बाद सितारे अपने वास्तविक व्यास से सौ गुना ज्यादा फैल सकते हैं और इस दौरान वे आसपास के तमाम ग्रहों को निगल जाते हैं। वैज्ञानिकों ने पहले लाल दानवों को दूसरे सितारे निगलते तो देखा था, लेकिन यह पहली बार था, जब उन्होंने ग्रह को इस तरह निगले जाते देखा।
पांच अरब वर्ष बाद सूर्य बनेगा लाल दानव...
नेचर पत्रिका में प्रकाशित शोध में एमआईटी कावली इंस्टीट्यूट ऑफ एस्ट्रोफिजिक्स में शोधकर्ता डॉ. किशाले डे ने कहा कि अब से करीब पांच अरब वर्ष बाद सूर्य लाल दानव बनेगा तो बुध, शुक्र और आखिर में पृथ्वी को निगल जाएगा।