फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किम जोंग ने किया लंबी दूरी की आर्टिलरी ड्रिल का निरीक्षण

Wed, 04 Mar 2020 04:44 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
किम जोंग-उन - फोटो : ANI
विज्ञापन

उत्तर कोरियाई सरकारी मीडिया ने मंगलवार को कई तस्वीरें प्रकाशित की है जिनमें किम जोंग-उन को लंबी दूरी की आर्टिलरी ड्रिल का निरीक्षण करते दिखाया गया है। एक दिन पहले ही दक्षिण कोरिया ने कहा  था कि प्योंगयांग ने महीनों बाद अपने हथियार परीक्षण में दो छोटी दूरी की बैलेस्टिक मिसाइलों (प्रोजेक्टाइलों) को छोड़ा है।

विज्ञापन


रोडोंग सिनमुन अखबार की तस्वीरों में कई ऐसे चित्र शामिल हैं जो बता रहे हैं कि उत्तर कोरिया का यह एक अहम परीक्षण था। इस दौरान किम काले चमड़े का कोट और दस्ताने पहले हुए बिना फेसमास्क के निगरानी करते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि उनके पास खड़े अधिकारी ने चेहरे पर काला कपड़ा बांध रखा है।

हालांकि, इस बात की जानकारी नहीं मिल पाई है कि ड्रिल के दौरान किस खतरनाक हथियार को परखा जा रहा है। प्योंगयांग की स्थानीय मीडिया ने मंगलवार को कहा कि किम ने तोपखाने से लंबी दूरी तक मार करने वाली एक फायरपावर स्ट्राइक ड्रिल की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें