फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल के न्यायिक अधिकारियों का भारत में सात दिनी प्रशिक्षण

Wed, 04 Mar 2020 04:40 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
जोधपुर स्थित नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी - फोटो : social media
विज्ञापन

नेपाल के 30 न्यायिक अधिकारियों के एक समूह ने अदालती प्रबंधन और न्याय प्रशासन में सूचना प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल से अपना कौशल बढ़ाने के लिए भारत में सात दिनी विशेष प्रशिक्षण शुरू किया है। पाठ्यक्रम के पहले बैच का हिस्सा रहे इन अधिकारियों ने सोमवार को राजस्थान के जोधपुर स्थित नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी में यह प्रशिक्षण शुरू किया।

विज्ञापन


यह प्रशिक्षण कार्यक्रम विशेष रूप से नेपाल सरकार के अनुरोध पर तैयार किया गया है जो भारतीय तकनीकी और आर्थिक सहयोग (आईटीईसी) कार्यक्रम द्वारा समर्थित है। यहां स्थित भारतीय दूतावास ने बताया कि नेपाल के सर्वोच्च न्यायालय के न्यायिक अधिकारियों का दूसरा बैच 23 से 29 मार्च तक प्रशिक्षण शुरू करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें