फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

North Korea: किम जोंग ने पूर्वी सागर की ओर दागी बैलेस्टिक मिसाइल, अब परमाणु परीक्षण का अंदेशा

Fri, 28 Oct 2022 12:01 PM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सोल

सार

दक्षिण कोरिया की सेना ने शुक्रवार को बैलेस्टिक मिसाइलें दागे जाने की जानकारी दी। उत्तर कोरिया लगातार मिसाइल परीक्षण कर रहा है। इस महीने उसने पड़ोसी देश जापान के ऊपर से भी मिसाइल दागी थी। 

विज्ञापन
बैलिस्टिक मिसाइल - फोटो : Agency (File Photo)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर कोरिया में सत्तारूढ़ सैन्य शासक किम जोंग उन ने अब पूर्वी सागर की ओर बैलिस्टिक मिसाइल दागी है। इससे कोरियाई प्रायद्वीप में तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। 

विज्ञापन

दक्षिण कोरिया की सेना ने शुक्रवार को बैलेस्टिक मिसाइलें दागे जाने की जानकारी दी। उत्तर कोरिया लगातार मिसाइल परीक्षण कर रहा है। इस महीने उसने पड़ोसी देश जापान के ऊपर से भी मिसाइल दागी थी। योनप न्यूज एजेंसी के अनुसार दक्षिण कोरिया के संयुक्त सेना प्रमुख ने ताजा मिसाइल परीक्षण की पुष्टि की, लेकिन उसका ज्यादा ब्योरा नहीं दिया।   

उत्तर कोरिया के मिसाइल दागने के जवाब में 
अमेरिका व उसके सहयोगियों ने साझा बमबारी का अभ्यास किया, लेकिन किम जोंग उन पर कोई असर नहीं दिखा। अमेरिका व दक्षिण कोरिया अगले सप्ताह 'विजिलेंट स्टॉर्म' (Vigilant Storm) के रूप में साझा हवाई सैन्य अभ्यास करने वाले हैं। दक्षिण कोरिया लगातार चेता रहा है कि उत्तर कोरिया परमाणु परीक्षण की तैयारी कर रहा है। किम के इस कदम से क्षेत्र में सुरक्षा संकट और गहरा सकता है। 
विज्ञापन


परमाणु ऊर्जा एजेंसी के प्रमुख ने कही यह बात
गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी  (IAEA) के महानिदेशक राफेल ग्रॉसी ने कहा था कि उत्तर कोरिया द्वारा परमाणु परीक्षण की आशंका से दुनिया की सांसें थम रही हैं। हम हालात पर सतर्कता से नजर रखे हुए हैं। हम चाहते हैं कि ऐसा न हो, लेकिन दुर्भाग्य से संकेत गलत दिशा में जा रहे हैं। इसका एक मतलब यह भी कि उत्तर कोरिया अपने परमाणु शस्त्रों को अपडेट कर रहा है या नए शस्त्रों का निर्माण कर रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें