फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकर को घर में बुलाने से पहले इस बात का रखें ध्यान, नहीं फैलेगी कोरोना की बीमारी

Mon, 22 Jun 2020 03:49 AM IST
श्रीधर मिश्रा न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : PTI
विज्ञापन

कोरोना महामारी के चलते दुनियाभर में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जा रहा है। संक्रमण से बचने के लिए अधिकतर देशों में लॉकडाउन किया गया। यहां तक कि खतरे और डर की वजह से घरेलू नौकरों को भी छुट्टी पर भेज दिया गया। अब दुनिया धीरे-धीरे दोबारा पटरी पर लौट रही है। सड़कों पर गाड़ियां दौड़ने लगी हैं। दुकानें, मॉल और बाजार भी खुलने शुरू हो गए हैं। हालांकि, कोरोना का खतरा अब भी बरकरार है। ऐसे में घरेलू नौकरों को दोबारा काम पर बुलाने से पहले कुछ बातों का विशेष रूप से ध्यान रखा जाना जरूरी है, जिससे आप अपने परिवार को पहले की तरह सुरक्षित और स्वस्थ रख सकते हैं। 

विज्ञापन

उठाएं व्यावहारिक कदम: बातचीत और भरोसा जरूरी

मास्क, दास्ताने और सैनिटाइजर मुहैया कराकर आप अपने घरेलू नौकर को स्वस्थ रखने का पहला व्यावहारिक कदम उठा सकते हैं। येल यूनिवर्सिटी के लेक्चरर और फेरोस ग्लोबल हेल्थ एडवआइजर्स के एमडी शान सो-लिन ने कहा, सभी इस बात से वाकिफ हैं कि घरेलू नौकर बाहर दूसरे लोगों के संपर्क में आते रहते हैं। इस वजह से उनके संक्रमित होने का खतरा ज्यादा होता है। ये लोग अक्सर अपने स्वास्थ्य को लेकर खुलकर बात करने में हिचकते हैं। इसी वजह से उनके अस्वस्थ होने पर दूसरे भी संक्रमित हो सकते हैं। यह जरूरी है कि उनसे उनके स्वास्थ्य को लेकर नियमित अंतराल पर बात की जाए। 

वैतनिक छुट्टी का प्रस्ताव

शान सो-लिन का कहना है कि घरेलू नौकरों को परिवहन की चुनौतियों का भी सामना करना पड़ा। इस महामारी काल में निजी वाहनों के मुकाबले सार्वजनिक परिवहन में यात्रा करने से संक्रमित होने का खतरा ज्यादा है। नौकरों की इस समस्या का समाधान कर आप कोरोना के खतरे को कम कर सकते हैं। वैतनिक छुट्टी का प्रस्ताव देकर भी आप संक्रमण से दूर रख सकते हैं। घरेलू नौकर को इस बात का भरोसा दिलाया जाए कि अगर वह बीमार पड़ता है तो उसका वेतन नहीं काटा जाएगा, तो वह अपनी बीमारी कभी नहीं छुपाएगा। कोरोना के लक्षण दिखने पर उसे घर पर ही रहने और वैतनिक छुट्टी का प्रस्ताव देकर भी आप अपने परिवार को सुरक्षित रख सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें