फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnataka: कुमारस्वामी ने CM पर अश्लील फिल्में दिखाने का लगाया आरोप, शिवकुमार बोले- इसलिए लोगों ने चुना...

Tue, 21 Nov 2023 03:19 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू

सार

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि अगर कुमारस्वामी या कोई और साबित कर देता है कि मैंने इस तरह की गैरकानूनी गतिविधियां की हैं, तो मैं राजनीति छोड़ने के लिए तैयार हूं। 
विज्ञापन
dk shivakumar vs hd kumaraswamy - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी और वर्तमान सीएम डीके शिवकुमार के बीच अश्लील फिल्म दिखाने को लेकर विवाद छिड़ गया है। दरअसल, कुमारस्वामी ने शिवकुमार पर अश्लील फिल्म दिखाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि उनकी क्या गरिमा बची है। पोस्टर चिपकाना उनकी गरिमा है। इस पर सीएम ने कहा कि लोगों ने क्या मुझे अश्लील फिल्में दिखाने के लिए चुना है।

विज्ञापन


कुमारस्वामी ने कहा कि वह क्या गरिमा रखते हैं?  उनके पोस्टरों से उनकी सभ्यता साफ है। एक पार्टी अध्यक्ष के तौर पर उनकी यह गरिमा है। दोड्डालाहल्ली और सथनूर में शिविर लगाकर अश्लील फिल्में दिखा रहे थे। उन्होंने आगे कहा कि शिवकुमार का यह रवैया दिखाता है कि वह कहां से आते हैं। यही कारण है कि वह अब पोस्टर चिपका रहे हैं।

शिवकुमार का पलटवार
इस पर शिवकुमार ने कहा, 'मैं एचडी कुमारस्वामी के लिए दुखी महसूस करता हूं। वह पूर्व मुख्यमंत्री रह चुके हैं और इतने वरिष्ठ नेता है फिर भी इस तरह की बात कर रहे हैं। उन्हें मेरे निर्वाचन क्षेत्र में जाने दीजिए और वहां के लोगों से पूछने दीजिए कि क्या उन्होंने मुझे अश्लील फिल्में दिखाने के लिए इतने अधिक वोटों के अंतर से चुना है?'
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि अगर वो (कुमारस्वामी) या कोई और साबित कर देता है कि मैंने इस तरह की गैरकानूनी गतिविधियां की हैं, तो मैं राजनीति छोड़ने के लिए तैयार हूं। इस तरह बोलना कुमारस्वामी के लिए बहुत ही शर्मनाक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें